फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Deepender Singh Hooda reached jind to Pay tribute to Farmers Who Lost Their life during Andolan

हरियाणा सरकार के गिरने से केंद्र सरकार झुकेगी, तभी तीनों कृषि कानून होंगे रद्द : दीपेंद्र हुड्डा

Tue, 16 Feb 2021 01:50 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Deepender Singh Hooda reached jind to Pay tribute to Farmers Who Lost Their life during Andolan
दीपेंद्र हुड्डा। - फोटो : फाइल फोटो

किसानों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। प्रदेश सरकार गिरने से केंद्र सरकार झुकेगी। सरकार गिरते ही कृषि कानून रद्द होंगे। यह बात राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कही। वे टीकरी बॉर्डर पर जान गंवाने वाले किसान रोशन सिंह घर शोक प्रकट करने गांव चुहड़पुर पहुंचे थे।

विज्ञापन


दीपेंद्र हुड्डा ने मृतक किसान के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद किसान के किसी एक परिजन को सरकारी नौकरी दी जाएगी। बता दें कि एक सप्ताह पहले किसान रोशन सिंह की हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी।  
विज्ञापन


दीपेंद्र ने कहा कि निर्दलीय विधायकों के साथ-साथ जजपा के विधायकों को भी इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस सरकार शुरू से ही किसानों के साथ थी और आगे भी रहेगी। केंद्र सरकार को बातचीत के माध्यम से इसका तुरंत हल निकालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता ने जजपा को भाजपा की सरकार बनवाने के लिए वोट नहीं दिया था 
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जननायक जनता पार्टी को राज्य सरकार से समर्थन वापस ले लेना चाहिए। लोगों ने जजपा को भाजपा की सरकार बनाने के लिए वोट नहीं दिया। लोगों ने भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए ही जजपा (जननायक जनता पार्टी) को वोट दिया था। बता दें कि दीपेंद्र हुड्डा ने यह बात जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला के बयान पर प्रतिक्रिया के तौर पर कही।


अजय चौटाला ने शनिवार को कहा था कि वह हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का इस्तीफा अपनी जेब में रखकर चलते हैं। दीपेंद्र हुड्डा गांव मोहनगढ़ छापड़ा में टीकरी बॉर्डर पर जान गंवाने वाले किसान रणधीर सिंह के घर सांत्वना देने पहुंचे थे। उन्होंने परिवार को दो लाख रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की। जिला पार्षद दिनेश डाहौला, रणधीर नंबरदार, बलजीत रेढू, बलराम कटवाल व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed