{"_id":"6468eebe5a27fe18c607f2f3","slug":"deepender-hooda-targeted-the-govt-on-rs-2000-notes-decision-at-a-rally-in-jind-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जींद में कांग्रेस की रैली, दीपेंद्र बोले- सरकार का अपने ही छापे नोट से इतनी जल्दी विश्वास कैसे उठ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जींद में कांग्रेस की रैली, दीपेंद्र बोले- सरकार का अपने ही छापे नोट से इतनी जल्दी विश्वास कैसे उठ गया
Sat, 20 May 2023 09:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 20 May 2023 09:31 PM IST
सार
जींद के जुलाना में राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुुड्डा ने कहा कि आज कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने शपथ ली है। अगले साल हरियाणा में भी कांग्रेस सरकार शपथ लेगी।
विज्ञापन
: कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो रैली को संबोधित करते दीपेंद्र हुड्डा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद स्थित पुरानी अनाजमंडी में हाथ से हाथ जोड़ो रैली में राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा कैसी सरकार है, जिसका अपने ही छापे हुए नोटों से इतनी जल्दी विश्वास उठ गया। भाजपा देश को आर्थिक रूप से खोखला करने पर तुली है। आज कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने शपथ ली है। अगले साल हरियाणा में भी कांग्रेस सरकार शपथ लेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यापक भ्रष्टाचार हो रहा है और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है। भाजपा-जजपा के भ्रष्टाचार की रफ्तार इतनी तेज है कि एक घोटाले का जिक्र भी खत्म नहीं होता, दूसरा सामने आ जाता है। दूसरे घोटाले की जांच तक शुरू नहीं होती कि तीसरा आ जाता है। अब जमीन घोटाला उजागर हुआ है।
विज्ञापन
सरकार खिलाड़ियों के साथ अन्याय कर रही
जींद के जुलाना में राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुुड्डा ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों के साथ अन्याय कर रही है। जिन खिलाड़ियों ने प्रतिभा के दम पर देश और विदेश में प्रदेश और देश का नाम रोशन किया उन्हीं खिलाड़ियों की सरकार अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
खेला करोगे, अब खेला जनता करेगी : कन्हैया
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कन्हैया कुमार ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश को ठगते हो, रे झूठा। 35 बिरादरी और 36 बिरादरी कहते हैं और नारा लगाते हैं सबका साथ, सबका विकास। अगर सबका साथ, सबका विकास है तो फिर हरियाणा में 35 बिरादरी 36 बिरादरी कौन कर रहा है, भाजपाई इसका जवाब दें। हरियाणा के इस तरफ सोनीपत व पानीपत में 35 बिरादरी 36 बिरादरी, यमुना के उस पार 35 बिरादरी 36 बिरादरी नहीं, बोलिए सोचकर। यहां वोट चाहिए, वहां वोट नहीं चाहिए।