फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Death rate from Corona increased again, new patients also increased

फिर बढ़ा कोरोना से मौत का आंकड़ा, नए मरीज भी हुए ज्यादा

Wed, 12 May 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Death rate from Corona increased again, new patients also increased
जींद। जिले में एक फिर कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार मंगलवार को मृतकों की संख्या 8 रही। लोगों के लिए राहत की बात है कि कई दिनों बाद एक दिन में 541 लोग स्वस्थ हुए हैं। उधर, एक महीने बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन में 1605 लोगों के सैंपल लिए हैं। वहीं 1122 लोगों में से 357 की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

मंगलवार को हिसार निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, रामराय गेट जींद निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति, गांव शादीपुर निवासी 68 वर्षीय महिला, सेक्टर-9 निवासी 80 वर्षीय महिला, अर्बन इस्टेट निवासी 60 वर्षीय महिला, पटेल नगर निवासी 73 वर्षीय व्यक्ति, जींद निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति, 62 वर्षीय नरवाना निवासी व्यक्ति की मौत हुई है। कोरोना नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को 1122 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 357 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में संक्रमित होने वाले लोगों का आंकड़ा 17516 पहुंच गया। इनमें से 14690 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 322 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में फिलहाल 2504 एक्टिव मामले हैं। सोमवार को एक्टिव मामले 2688 थे। मंगलवार को 541 लोग ठीक हुए हैं। इसलिए एक्टिव केसों की संख्या कम हुई है। नागरिक अस्पताल में इस समय 140 से अधिक मरीज दाखिल हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1605 लोगों के सैंपल लिए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग 230372 लोगों के सैंपल ले चुका है। स्वास्थ्य विभाग को 1787 लोगों की रिपोर्ट मिलनी बाकी हैं।
विज्ञापन

हालात धीरे-धीरे सुधर जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक लगातार लोगों की देखरेख में लगे हुए हैं। अधिक से अधिक कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। गांवों में भी टीमें भेजी जा रही हैं। अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। बीमार लोगों को ऑक्सीजन आसानी से मिल रही है। धीरे-धीरे मौत व संक्रमितों के आंकड़े कम हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed