{"_id":"5f6653d78ebc3e32a93a52ea","slug":"death-of-two-elderly-corona-infected-33-more-people-infected-jind-news-rtk5744033141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित दो बुजुर्गों की मौत, 33 और लोग मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित दो बुजुर्गों की मौत, 33 और लोग मिले संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मिले व्यक्ति के घर के बाहर क्वारंटीन का पर्चा चस्पा करता स्वास्थ्य कर्मचारी।
- फोटो : Jind
जिले में कोरोना की रफ्तार कम नहीं ले रही है। शनिवार को एक महिला तथा एक पुरुष की मौत हो गई। जबकि 33 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें उचाना के तहसीलदार, दो पटवारी, एसडीएम कार्यालय का एक कंप्यूटर ऑपरेटर तथा एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 1643 पहुंच गया है। जिले में 1018 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि 26 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में फिलहाल 559 एक्टिव मामले हैं।
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में शनिवार को दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत पीजीआई रोहतक में हुई है, जबकि 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हिसार के एक निजी अस्पताल मे। महिला शहर की भटनागर कॉलोनी की रहने वाली थी, जबकि बुजुर्ग के बारे में पता नहीं चल सका है। बुजुर्ग की देर शाम को मौत हुई है।
उचाना के एसडीएम एसडीएम राजेश कोथ ने बताया कि उचाना लघु सचिवालय में चार कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं। इनमें उचाना के तहसीलदार, दो पटवारी, एसडीएम कार्यालय का एक कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए उचाना लघु सचिवालय को सोमवार तक बंद कर दिया गया है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार में रानी तालाब के निकट रहने वाले 47 वर्षीय व्यक्ति, उसकी 19 वर्षीय बेटी, 43 वर्षीय पत्नी पॉजिटिव मिली है। गांव लोहचब निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति, नरवाना निवासी 40, 45 और 22 वर्षीय महिला, गांव टिटौली निवासी 42 वर्षीय महिला, गांव ढाठरथ निवासी 24 वर्षीय युवती, गांव नगूरां निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति, गांव कंडेला निवासी 22 वर्षीय युवक, बड़ौदा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, गांव सफाखेड़ी निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति, खरल निवासी 35 और 28 वर्षीय महिला, बाबा कुंडी नरवाना निवासी 32 वर्षीय युवक, एलआईसी रोड नरवाना निवासी 14 वर्षीय किशोरी, शास्त्री नगर निवासी 25 वर्षीय महिला, अपोलो चौक नरवाना निवासी 70 वर्षीय महिला, गांव बेलरखां निवासी 18 वर्षीय युवक, गांव सिंघवाल निवासी 21 वर्षीय युवक, मॉडल टाउन नरवाना 73 वर्षीय व्यक्ति, गांव सूरजाखेड़ा 26 वर्षीय व्यक्ति, गांव सिंगवाल निवासी 60 वर्षीय महिला, सफीदों निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति, 70 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड 17 निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड एक निवासी 31 वर्षीय व्यक्ति, उसका छह माह का बेटा, 52 वर्षीय महिला, अर्बन एस्टेट निवासी 31 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय व्यक्ति, 37 वर्षीय व्यक्ति, उचाना मंडी निवासी 28 वर्षीय युवक, 61 वर्षीय व्यक्ति तथा 55 वर्षीय महिला शामिल हैं। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में 33 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें घर पर क्वारंटीन किया गया है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग हर प्रभावी कदम उठा रहा है।

लड़की की थर्मल स्क्रीनिंग करता स्वास्थ्य कर्मचारी।- फोटो : Jind
विज्ञापन