Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
Death of farmer who went to farm, family came in panic considering Corona as the reason
{"_id":"5e7ce1bc8ebc3e76ab743e3d","slug":"death-of-farmer-who-went-to-farm-family-came-in-panic-considering-corona-as-the-reason-jind-news-rtk548473475","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में गए किसान की मौत, कोरोना को कारण मानकर परिवार आया दहशत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में गए किसान की मौत, कोरोना को कारण मानकर परिवार आया दहशत में
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्रवाही करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : Jind
Link Copied
खेत पर गए किसाने की मौत हो गई। गांव जैजैवंती में किसान की अचानक हुई मौत को परिजनों ने कोरोना से हुई मौत मानकर जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। इसकी शिकायत जुलाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी गई, लेकिन दो घंटे तक पुलिस व स्वास्थ्य विभाग का कोई भी कर्मचारी गांव में नही पहुंचा। घटना की सूचना गांव के सरपंच को दी गई। गांव के सरपंच ने काफी जद्दोजहद के बाद गांव में एंबुलेंस को बुलाया। सरपंच राजेश कुमार के अनुसार गांव में कोई भी पुलिसकर्मी नही पहुंचा। जैजैवंती गांव निवासी विष्णु (57) वीरवार को अपने खेत में काम करने के लिए गया था। विष्णु अचानक गिरा और आसपास काम कर रहे किसानों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने उसे लेकर जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जींद के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोरोना से कभी अचानक मौत नहीं होती। कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट के बाद ही उसे कोरोना घोषित किया जा सकता है। गांव में लोग अफवाह न फैलाए, जिससे गांव में किसी प्रकार की दहशत नहीं फैल पाए।
विज्ञापन
डॉ. नरेश वर्मा, एसएमओ जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।