फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Death of contract employee due to electrocution

करंट लगने से अनुबंधित कर्मचारी की मौत

Sat, 11 Sep 2021 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Death of contract employee due to electrocution
नरेश का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
करंट लगने से करसोला निवासी अनुबंधित कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने नागरिक अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनोें को सौंप दिया है। कर्मचारी खेमाखेड़ी फीडर पर बिजली ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा हुआ था। तभी अचानक जोरदार करंट लगा और उसकी मौत हो गई। करंट लगने से हुई मौत से करसोला गांव में मातम छा गया। करसोला निवासी नरेश (34) अनुबंध आधारित बिजली निगम में कार्यरत था। शुक्रवार को वह रामकली गांव में खेमाखेड़ी फीडर पर फाल्ट को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा हुआ था। अचानक लाइन में करंट आने से नरेश बुरी तरह से झुलस गया। गंभीरावस्था में उसे जींद के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस व बिजली निगम को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। नरेश की मौत के बाद परिवार में चार लड़कियों के सिर से पिता का साया उठ गया। नरेश घर में अकेला कमाने वाला था। ऐसे में नरेश के परिवार के सामने अब रोजी-रोटी का संकट भी आ खड़ा हुआ है। नरेश की अचानक मौत से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed