{"_id":"6488b52e86335d515703e9fb","slug":"death-due-to-drowning-of-a-person-who-came-to-save-his-son-who-was-taking-bath-in-pilgrimage-jind-news-c-199-1-sroh1006-1219-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: तीर्थ में नहा रहे बेटे को बचाने उतरे व्यक्ति की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: तीर्थ में नहा रहे बेटे को बचाने उतरे व्यक्ति की डूबने से मौत
Tue, 13 Jun 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। पांडु-पिंडारा तीर्थ में नहा रहे बेटे को बचाने उतरा व्यक्ति डूब गया। उसे निकालकर तुरंत नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इत्तेफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
जुलाना थाना क्षेत्र के गांव करसोला हाल आबाद राम काॅलोनी जींद निवासी राजेश (45) किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार दोपहर को वह अपने बेटे दक्ष के साथ पांडु-पिंडारा तीर्थ के कमला बाई घाट पर नहाने के लिए चले गए। उसके बाद वह दोनों घाट पर नहाने लगे। फिर उसका बेटा दक्ष नहाते नहाते गहरे पानी में चला गया। राजेश ने जब देखा तो दक्ष डूब रहा था। वह तुरंत तीर्थ में कूद गया और उसने दक्ष को तो बचा लिया, लेकिन वह खुद बाहर नहीं निकल सका। बच्चे ने शोर मचाया तो आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने राजेश को बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।