फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dead body of farmer Shubhakaran reached Punjab Haryana Datasimhanwala border, farmers paid tribute

Jind: पंजाब-हरियाणा दातासिहंवाला बॉर्डर पर पहुंचा किसान शुभकरण का शव, किसानो ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 29 Feb 2024 12:34 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 29 Feb 2024 12:34 PM IST
सार

हरियाणा-पजांब के दातासिंह वाला बॉर्डर पर शुभकरण का शव लाया गया है। यहां मौजूद किसान नेताओं उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस और किसानों के टकराव में शुभकरण को गोली सिर में गोली लगी थी और ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Dead body of farmer Shubhakaran reached Punjab Haryana Datasimhanwala border, farmers paid tribute
युवा किसान शुभकरण का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दातासिंह वाला बॉर्डर पर वीरवार को शुभकरण का शव पहुंचा। जिसके बाद बॉर्डर पर मौजूद सभी किसान नेताओं और किसानों ने शुभकरण को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि 21 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच की कॉल पर करीब 11.30 बजे पुलिस प्रशासन व किसानों के बीच टकराव हो गया था। जिसके चलते शुभकरण को गोली सिर में गोली लगी थी और ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी उसके बाद किसानों ने शुभकरण के शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया था।

विज्ञापन


किसानों ने कहा था कि पहले शुभकरण को न्याय मिलना चाहिए और गोली मारने वालों के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए, जिसके बाद वह शुभकरण का पोस्टमार्टम करवाऐंगे।  इसके बाद शुभकरण के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को हुआ जिसके बाद शुभकरण के शव को दातासिहं वाला बॉर्डर पर किसानों के बीच श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान मौजूद किसानों ने किसान शुभकरण अमर रहे के नारे लगाए और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद शुभकरण के शव को उसके पेतृक बल्लो गांव में ले जाया जाएगा और अतिंम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान काफी संख्या में हरियाणा और पंजाब के किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed