फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dead body of animal trader found on road, family charged with murder

सड़क पर मिला पशु व्यापारी का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 09 Sep 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dead body of animal trader found on road, family charged with murder
राजेश का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
थुआ गांव के एक पशु व्यापारी का सोमवार रात को सड़क पर शव मिला। पशु व्यापारी राजेश के शरीर पर चोट के निशान मिले। इससे परिजनों ने राजेश की हत्या होने का शक जताया। पशु व्यापारी के मुंह, छाती व हाथ पर चोट लगी हुई है। इसमें परिजनों ने राजेश की हत्या कर सड़क पर शव डालने का आरोप गांव के ही बलजीत पर लगाया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव थुआ निवासी रामफल ने अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे राजेश को तीन दिन पहले कहासुनी होने के कारण गांव के ही बलजीत ने मारने की धमकी दी थी। इसको उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। जिसके कारण बलजीत ने उसके बेटे को मारकर सड़क पर डाल दिया है। उन्ळोंने बताया कि उसका लड़का राजेश खेती के साथ पशुओं को खरीदने व बेचने का काम करता था। सोमवार शाम को वह बेचे गए पशुओं के पैसे लेने के लिए डाहौला गांव में गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। इसी दौरान किसी ने बताया कि राजेश का शव सड़क पर पड़ा हुआ है। जब वह मौके पर पहुंचे तो राजेश का शव सड़क के बीच में पड़ा था, उसकी बाइक शव से लगभग 500 मीटर दूरी पर खड़ी थी और उससे चाबी भी गायब थी। जहां पर शव पड़ा था। इसके पास ही झाड़ियों में एक डंडा भी बरामद हुआ। पुलिस इस घटना को शुरूआती दौर में सड़क हादसा मानकर कार्रवाई की, लेकिन परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस और परिजनों के मध्य हत्या और सड़क दुर्घटना को लेकर खिंचाव हुआ। अलेवा थाना प्रभारी संजय ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवाकर बिसरा रिपोर्ट लैब भेजी जाएगी। इसके बाद परिजनों ने सुरेश के शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव का गांव में अंतिम संस्कार करवाया।
विज्ञापन

फोन कर भाई को कहा था खेतों में पहुंच गया
मृतक राजेश ने अपने चचेरे भाई संजय को लगभग साढ़े आठ बजे फोन कर बताया था कि वह खेतों में पहुंच चुका है। जल्द ही घर आने वाला है। इसके बाद लगभग नौ बजे उसके भाई के फोन पर जानकारी दी गई की राजेश बेसुध हालात में डाहौला लिंक मार्ग पर पड़ा हुआ है। जब मौके पर जाकर देखा तो राजेश की मौत हो चुकी थी और उसके मुंह पर चोट लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी को गंभीरता से लेते तो बच सकती थी राजेश की जिंदगी
राजेश के पिता राममेहर ने बताया कि उसके बेटे राजेश की गांव के ही बलजीत के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बलजीत ने राजेश को घर आकर तीन दिन पहले ही मारने की धमकी दी थी। उन्ळोंने उसकी धमकी को गंभीरता से नहीं लिया। सोमवार शाम को राजेश गांव डाहौला में बेची गई भैंस के पैसे लेने के लिए गया हुआ था। जहां से वापस आते समय बलजीत ने उसकी हत्या की है।

 नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए पहुंचे परिजन।

नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए पहुंचे परिजन।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed