{"_id":"65cd0b0201bcb298c201dce4","slug":"dead-body-of-a-person-found-burnt-in-stubble-jind-news-c-199-1-sroh1009-113019-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पराली में जला मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पराली में जला मिला व्यक्ति का शव
Thu, 15 Feb 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 15 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
14जेएनडी20: नागरिक अस्पताल से शव को रोहतक पीजीआई में लेकर जाते हुए। संवाद।
जींद। खरकगागर गांव में घर से दो दिन पहले गए 47 वर्षीय व्यक्ति का शव खेत में रखी पराली में जला हुआ मिला। दो दिन तक व्यक्ति के घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश करते हुए पहुंचे तो पराली में शव जला देखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल लेकर गई, मगर उसे वहां से पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया।
खरकगागर गांव निवासी नफे सिंह ने बताया कि उनका चचेरा भाई भूप सिंह नशे का आदी था। वह रविवार को घर से गया मगर सोमवार तक लौटकर नहीं आया तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान वह खेत में गए तो पराली में भूप सिंह का जला हुआ शव बरामद हुआ। पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की गई है। शव का रोहतक पीजीआई से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।