फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dead body of a newborn girl found in the bushes

Jind News: झाड़ियों में मिला नवजात बच्ची का शव

Wed, 18 Dec 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 18 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a newborn girl found in the bushes
जींद। जीआरपी ने पटियाला चौक हांसी रोड रेलवे लाइन के पास से झाड़ियों में नवजात लड़की का शव बरामद किया है। पुलिस ने नवजात का शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि शव को किसने यहां पर फेंका है। आशंका जताई जा रही है कि किसी महिला ने नवजात को जन्म के बाद उसे झाड़ियों में फेंक दिया। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार को हांसी रोड पर रेलवे लाइन के साथ उगी झाड़ियों में कुत्तों के झुंड को देखकर किसी राहगीर को शक हुआ। उसने मौके पर जाकर देखा तो नवजात बच्ची का शव था। इसकी सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर रेलवे थाना प्रभारी नरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। बच्ची का जन्म भी पूरे समय में हुआ था। शव को देखकर शक जताया जा रहा है कि उसका जन्म नार्मल डिलिवरी से मंगलवार रात को हुआ है। किसी महिला ने अपने कृत्य को छुपाने के लिए बच्ची को वहीं पर छोड़ दिया। रेलवे पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जीआरपी जींद के प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि झाड़ियों में नवजात बच्ची का शव मिलने की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और जांच की। नवजात की मौत कैसे हुई और कौन छोड़कर गया इसकी जांच की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed