फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chandigarh-Udaipur Express will run till Ambala, passengers will have to change trains.

Jind News: चंडीगढ़-उदयपुर एक्सप्रेस अंबाला तक चलेगी, यात्रियों को बदलनी पड़ेगी ट्रेन

Sat, 19 Sep 2026 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh-Udaipur Express will run till Ambala, passengers will have to change trains.
फोटो 18जेएनडी10-रेलवे जंक्शन जींद पर खड़ी ट्रेन। संवाद - फोटो : Samvad
जींद। चंडीगढ़ में तकनीकी कार्य के कारण चंडीगढ़-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सितंबर और अक्तूबर में आंशिक रूप से रद्द रहेगी। यह ट्रेन निर्धारित तिथियों पर चंडीगढ़ और अंबाला के बीच नहीं चलेगी। यात्रियों को अंबाला से ही ट्रेन पकड़नी या वहीं उतरना होगा।
विज्ञापन

ट्रेन पूरी तरह रद्द नहीं की गई है। जींद जंक्शन से गुजरने के कारण जींद और आसपास के यात्रियों को भी अपनी यात्रा योजना बदलनी पड़ेगी। ट्रेन नंबर 20989 उदयपुर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23, 26, 30 सितंबर और 3, 7, 10, 14 अक्तूबर को उदयपुर सिटी से चलकर अंबाला तक ही जाएगी।
विज्ञापन

इसी तरह ट्रेन नंबर 20990 चंडीगढ़-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24, 27 सितंबर और 1, 4, 8, 11, 15 अक्तूबर को चंडीगढ़ के बजाय अंबाला से रवाना होगी।
आम दिनों में ट्रेन नंबर 20990 चंडीगढ़ से सुबह 11:20 बजे चलती है। अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र और कैथल होते हुए दोपहर करीब 2:45 बजे नरवाना पहुंचती है। दो मिनट ठहराव के बाद करीब 3:18 बजे जींद जंक्शन पहुंचती है। इसके बाद रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, अलवर, राजगढ़, गांधीनगर जयपुर, अजमेर और राणा प्रताप नगर होते हुए उदयपुर सिटी पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ट्रेन नंबर 20989 उदयपुर से शाम 4:05 बजे चलकर जयपुर और अलवर होते हुए रोहतक के रास्ते सुबह करीब 5:08 बजे जींद पहुंचती है। यहां दो मिनट रुकने के बाद कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला के रास्ते चंडीगढ़ पहुंचती है। निर्धारित तिथियों में चंडीगढ़-अंबाला के बीच परिचालन नहीं होने से यात्रियों को अंबाला से आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।

वर्जन
चंडीगढ़-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के आंशिक रूप से रद्द रहने संबंधी सूचना है। हालांकि अभी तक उनके पास आधिकारिक रूप से पत्र नहीं आया है। यदि इस संबंध में रेलवे की ओर से कोई पत्र आएगा तो सूचित कर दिया जाएगा। -जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article