फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dead body faund

Jind News: हरिद्वार में गंगा में डूबे कलौदा निवासी नरेश का मिला शव

Fri, 05 Jul 2024 03:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 05 Jul 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Dead body faund
नरवाना। पिछले सप्ताह साथियों के साथ हरिद्वार में गंगा में नहाते समय कलौदा गांव निवासी नरेश डूब गया था। जिसका वीरवार को शव मिला है। नरेश का शव ऋषिकेश से 12 किलोमीटर दूर विराज पुल के पास मिला।
विज्ञापन

कलौदा गांव निवासी नरेश अपने पांच अन्य साथियों के साथ पिछले सप्ताह ही वीरवार को हरिद्वार-ऋषिकेश घूमने के लिए गया था। वहां पहुंचने के बाद रात के समय में उन्होंने अपनी गाड़ी पार्किग में लगा दी और नरेश नहाने के लिए राम झूला के समीप नाव घाट में चला गया। उसके बाद नरेश का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसकी जानकारी साथ गए साथियों ने पुलिस को दी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था। इस मामले में गांव के सरपंच कुलदीप ने बताया कि उस दिन से लेकर आज तक गांव से रोजाना किसी न किसी की ड्यूटी लगाई हुई थी। जो डूबने वाली जगह से लेकर वहां विराज पुल तक जांच करते थे। वीरवार सुबह के समय शव उतराता दिखाई दिया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने पहचान लिया था। पुलिस ने नरेश के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। सरपंच ने बताया कि उसके एक हाथ पर उसका नाम भी गुदा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed