{"_id":"6351a617634374591e129cef","slug":"dc-sp-himself-had-removed-the-encroachment-shopkeepers-again-kept-goods-outside-the-shops-jind-news-rtk6614589102","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी-एसपी ने खुद हटवाया था अतिक्रमण, दुकानदारों ने फिर से दुकानों के बाहर रखा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी-एसपी ने खुद हटवाया था अतिक्रमण, दुकानदारों ने फिर से दुकानों के बाहर रखा सामान
विज्ञापन
दुकानदारों द्वारा दुकान के आगे 10 फुट तक किया गया अतिक्रमण। संवाद
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। पिछले एक सप्ताह से नगर परिषद शहर में अतिक्रमण हटाने पर लगी हुई थी। बुधवार को खुद डीसी व एसपी भी बाजार में उतरे और अतिक्रमण अपनी आंखों के सामने हटवाया। डीसी, एसपी वापस ऑफिस भी नहीं पहुंचेंगे होंगे कि दुकानदारों ने फिर से अतिक्रमण कर लिया। दुकानदार किसी भी सूरत में मानने को तैयार नहीं हैं। अतिक्रमण होने से शहर के बाजार में भीड़ अधिक रहती है, जिस कारण जाम लगता रहता है। इसके अलावा पुलिस ने नाके तो लगा दिए लेकिन वाहनों को बाजार में जाने से नहीं रोका जा रहा, जिस कारण बाजार में पैदल लोगों को भी निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा।
इस बार अतिक्रमण को लेकर प्रशासन काफी सख्त नजर आ रहा था लेकिन दुकानदार इतने ढीठ हैं कि अतिक्रमण से बाज नहीं आ रहे। डीसी तथा एसपी ने पैदल बाजार नाप दिया और खुद अतिक्रमण हटावाया लेकिन दुकानदार किसी भी सूरत में मानने को तैयार नहीं। वीरवार को भी दुकानदारों ने दस-दस फुट अपनी दुकानों के आगे सामान रखकर बेचा। दुकानदार दिवाली पर सामान बेचने का मौका नहीं गंवाना चाहते। दुकानों के आगे दस-दस फुट आगे सामान रखकर बेचा जा रहा है। इस अतिक्रमण के कारण बाजार से लोगों के निकलने की जगह नहीं बच रही। वहीं बाजार में वाहन जाने से भी पुलिस नहीं रोक रही। इससे भी जाम लग रहा है।
केवल दिखावे के लिए पुलिस लगा रही नाके
पुलिस ने बाजार में सुरक्षा की दृष्टि से नाके तो लगा दिए हैं लेकिन यहां से वाहनों को बाजार में जाने से पुलिस नहीं रोक पा रही है। पुलिस कर्मचारी केवल दिखावे के लिए ही नाके लगा रहे हैं। यदि पुलिस कर्मचारी बाजार के अंदर वाहनों को जाने से रोक दें तो बाजार में जाम लगने से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
प्रशासन ने बनाई अस्थाई पार्किंग
जिला प्रशासन ने रानी तालाब के पास खाली पड़ी जमीन पर पालिका बाजार एवं मेन बाजार में आने वाले लोगों के वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की है। इसी प्रकार सैनी रामलीला ग्राउंड, रैन बसेरा के पास, पुराना बस स्टैंड को पार्किंग के लिए प्रयोग किया जा सकता है। हालांकि इन स्थानों पर फिलहाल कोई भी वाहन खड़ा नहीं किया जा रहा है।
बाजार में भीड़ नहीं हो, इसके लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। लोगों को बाजार में भीड़ से बचने के लिए अपने वाहन इन पार्किंग स्थानों पर खड़े करने चाहिएं। दुकानदारों को भी समझना चाहिए कि अतिक्रमण करने से बाजार में भीड़ होगी। ऐसे दुकानदारों के लगातार चालान किए जाएंगे।
-डॉ. मनोज कुमार, डीसी, जींद।