{"_id":"69a57f03370def3cea017eef","slug":"dc-mohammad-imran-raza-listened-to-public-problems-in-the-samadhan-camp-jind-news-c-199-1-jnd1010-149327-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: समाधान शिविर में डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने सुनीं जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: समाधान शिविर में डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने सुनीं जनसमस्याएं
Tue, 03 Mar 2026 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
02जेएनडी08:समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते डीसी मोहम्मद इमरान रजा।
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन हुआ। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को संबंधित पोर्टल पर समयबद्ध रूप से अपलोड किया जाए तथा गुणवत्तापूर्ण एक्शन टेकन रिपोर्ट भी पोर्टल पर डाली जाए। शिकायत दोबारा लंबित या पुन न खुले। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
हरियाणा सरकार सुशासन के प्रति पूरी तरह गंभीर है और सभी विभागाध्यक्ष व्यक्तिगत रुचि लेते हुए प्रत्येक मामले की निगरानी स्वयं करें। जिला स्तर पर नियमित समीक्षा भी की जाती रहेंगी। थे।
विज्ञापन
इस दौरान जुलाना निवासी एक शिकायतकर्ता ने नहरी खाल में मकानों का गंदा पानी प्रवाहित होने से रोकने की मांग की, वहीं गांव दरियावाला निवासी अश्वनी कुमार ने नाली का स्तर ऊंचा होने के कारण बरसात के दौरान जलभराव से मकानों में पानी भरने की समस्या रखी।
गांव खरक रामजी निवासी रमेश ने फिरनी के पास बने नाले को अवरुद्ध किए जाने से गली में जलभराव की शिकायत की। कीर्ति अपनी सास के मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने संबंधी आवेदन लेकर पहुंची जबकि सेक्टर-10 जींद निवासी जगदीश बिजली बिल में त्रुटि सुधार के लिए प्रार्थना पत्र लेकर आए।
राम कॉलोनी निवासी सचिन ने सीवर अवरुद्ध होने से गली में गंदा पानी खड़ा रहने की समस्या बताई तथा गांव इक्कस निवासी सुरेश ने मकान के पीछे से गुजर रही नाली के कारण दीवारों में सीलन व दरार आने की शिकायत करते हुए मरम्मत की मांग की।
डीसी ने सभी शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक समस्या का निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रभावी एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान मान, डीएमसी सुरेंद्र सिंह, सीटीएम मोनिका रानी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।