फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   DC Issues Advisory: People Should Exercise Caution During the Summer

Jind News: डीसी ने जारी की एडवाइजरी, गर्मी में एहतियात बरतें लोग

Mon, 18 May 2026 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
DC Issues Advisory: People Should Exercise Caution During the Summer
जींद। गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान और गर्म हवा के प्रकोप को देखते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने जिलावासियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। कहा कि इस मौसम में लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। विशेष रूप से धूप में कार्य करने वाले मजदूरों, खिलाड़ियों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। डीसी ने कहा कि लू लगने के बाद अस्पताल में इलाज कराने से कहीं बेहतर है कि लोग पहले से ही बचाव के उपाय अपनाएं। गर्मी के दिनों में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें और बाहर निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छतरी से ढककर रखें। शरीर में पानी की कमी न होने दें और प्यास न लगने पर भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। इसके अलावा ओआरएस, लस्सी, नींबू पानी, छाछ और तरल पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। दोपहर 12 बजे से शाम तीन बजे के बीच सीधी धूप में जाने से बचें और बच्चों को कभी भी बंद वाहन में अकेला न छोड़ें। खेतों या खुले स्थानों में कार्य करने वाले लोग बीच-बीच में छायादार स्थानों पर विश्राम अवश्य करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed