फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   DC hoists tricolor at final rehearsal, Shruti Choudhary to be chief guest

Jind News: डीसी ने फाइनल रिहर्सल में फहराया तिरंगा, श्रुति चौधरी होंगी मुख्य अतिथि

Sat, 24 Jan 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 24 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
DC hoists tricolor at final rehearsal, Shruti Choudhary to be chief guest
24जेएनडी14:मार्च पास्ट करते हुए डीसी और एसपी। स्रोत प्रशासन
जींद। नई अनाज मंडी में शनिवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने शनिवार को गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन

उन्होंने परेड टुकड़ियों के प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम अवलोकन किया और दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी कुलदीप सिंह भी उपस्थित रहे। डीसी ने बताया कि 26 जनवरी को आयोजित होने वाले जिलास्तरीय समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस लाइन में आयोजित होगा।
विज्ञापन

इसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगी तथा मार्च पास्ट की सलामी लेंगी। गोहाना रोड स्थित शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं, शहीदों के परिजनों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा 19 झांकियां निकली जाएंगी। इसके साथ ही समारोह मं परेड का नेतृत्व डीएसपी संदीप द्वारा किया जाएगा। परेड में हरियाणा पुलिस महिला वर्ग, पुलिस पुरुष वर्ग, होम गार्ड, एनसीसी सीनियर गर्ल्स, एनसीसी बॉयज, भारत स्काउट एंड गाइड्स, प्रजातंत्र के प्रहरी और बुलबुल एवं बॉयज सहित कुल 9 टुकड़ियां शामिल होंगी।
मार्च पास्ट के दौरान आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल का बैंड मधुर धुन प्रस्तुत करेगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा मास पीटी एवं डंबल की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया जाएगा। मोहम्मद इमरान ने जिला वासियों से आह्वान किया कि वे 26 जनवरी को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।
इस अवसर पर एडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम सत्यवान सिंह मान, डीएमसी सुरेंद्र सिंह, नगराधीश मोनिका रानी, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु, डीएसओ रामपाल हुड्डा और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बॉक्स

जुलाना में जिप चेयरपर्सन करेंगी ध्वजारोहण
26 जनवरी को प्रत्येक उपमंडल में कार्यक्रम आयोजित होंगे। सफीदों उपमंडल में विधायक रामकुमार गौतम, उचाना में विधायक देवेंद्र अत्री, जुलाना में जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रानी तथा नरवाना में पानीपत शहर के विधायक प्रमोद कुमार विज बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।

बॉक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed