फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Daughters of Jind shine in Khelo India University Games

Jind News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में चमकी जींद की बेटियां

Sun, 07 Dec 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 07 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Daughters of Jind shine in Khelo India University Games
06जेएनडी27 : जयपुर में चल रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में विजेता ​खिलाड़ी मेडल दिखाकर खुश
जींद। जयपुर में चल रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में जींद की बेटियों का दबदबा रहा। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की तरफ से खेलते हुए जींद के नंदगढ़ की बेटी पूजा और अंशु ने बास्केबॉल में ब्रांज मेडल जीता। कोच अनिल आर्य ने बताया कि जींद पहुंचने पर बेटियों का जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

इस समय राजस्थान के जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स चल रहे थे। इनमें बास्केटबॉल के खेल में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम का मुकाबला एलएनईपी पीयू के साथ हुआ, जिसमें चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की टीम ने 42-70 से जीत हासिल की। इसके बाद कोट्टम यूनिवर्सिटी के साथ मुकाबला हुआ और उसके बाद ग्वालियर की टीम को हराते हुए जीत हासिल की और सेमीफाइनल में पहुंची। सेमीफाइनल में हार के बाद टीम को ब्रांज मेडल से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

इंसेट
गांव के ही खेल मैदान में अभ्यास करती थीं
कोच अनिल आर्य ने बताया कि नंदगढ़ गांव की बेटी अंशु व पूजा काफी लंबे समय से गांव के ही खेल मैदान में अभ्यास करती रहीं। इसके बाद सीनियर लेवल तक पहुंची। बेटियों की सफलता से उन्हें बहुत खुशी है और गर्व करते हैं। गांव पहुंचने पर दोनों बेटियों का जोरदार स्वागत किया जाएगा। अनिल ने बताया कि सीनियर नेशनल में मेडल जीत चुकी है। इसके कारण हरियाणा स्पोर्ट्स पॉलिसी के तहत ग्रेड सी का सर्टिफिकेट बना हुआ है जिससे नौकरी के अवसर बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed