{"_id":"8f8c56501bbdf1cf38521bb91502c87d","slug":"daughter-three-year-wand-ering-in-search-of-the-father-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की तलाश में तीन साल से भटक रहा पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की तलाश में तीन साल से भटक रहा पिता
ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अपनी लापता बेटी की तलाश के लिए एक पिता पिछले तीन वर्षों से दर-दर की ठोकरें खा रहा है। बेटी की तलाश के लिए एसएसपी से लेकर जिला प्रशासन के सभी आला अधिकारियों के दरवाजे खटखटा चुका है लेकिन पीड़ित पिता को न तो पुलिस से कोई सहयोग मिल रहा है और न ही प्रशासन से। बेटी का अपहरण करने वालों के नाम पुलिस को दिए जाने के बावजूद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस पर भी आरोपियों के साथ मिलीभगत करने के आरोप लगाते हुए आशंका जाहिर की है कि अपहरणकर्ताओं ने उसकी बेटी की हत्या कर दी है। इसलिए अभी तक उसकी बेटी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। लघु सचिवालय में सीएम विंडो पर शिकायत देने पहुंचे जीतगढ़ निवासी जगदीश ने बताया कि जून 2012 में
विज्ञापन
उसकी 21 वर्षीय बेटी का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया।
जगदीश ने बताया कि 18 जून 2012 को उसने शिकायत हांसी पुलिस के पास दर्ज कराई थी लेकिन आज तक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जगदीश ने बताया कि इस मामले में डीआरओ कार्यालय में भी केस दर्ज है बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
जगदीश ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से बेटी की तलाश कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी तथा डीसी के कार्यालयों के दरवाजे खटखटा चुका है परंतु कहीं से भी कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। जगदीश ने आशंका जाहिर की अपहरणकर्ताओं ने उसकी बेटी की हत्या कर दी है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उसकी बेटी को बरामद करने की मांग की है।