{"_id":"5f08b46d8ebc3e63630243b5","slug":"daughter-murdered-mother-in-law-in-mother-s-name-jind-news-rtk5634533199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी ने मां के नाम की सास की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी ने मां के नाम की सास की हत्या
विज्ञापन
उचाना कलां में वह मकान, जिसमें इंद्रो देवी रहती थी।
- फोटो : Jind
उचाना कलां गांव में जमीन की लालच में दामाद ने सास की हत्या कर दी। हत्या की वारदात वीरवार रात को उचाना कलां गांव के दादा खेड़ा के पास हुई। घर में सो रही इंद्रो देवी (48) की तेजधार हथियार से हत्या करने के बाद हिसार जिले के सुलचानी गांव निवासी संदीप मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना मिलने के बाद डीएसपी जितेंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने कमल सिंह की शिकायत पर उसके दामाद संदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में कमल सिंह ने कहा कि उसके भाई सेवा सिंह की मृत्यु हो गई है। इंद्रो देवी के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ उसका करेपा हुआ है। सेवा सिंह से पैदा हुई इंद्रो की बेटी मंजू की शादी सुलचानी गांव के संदीप के साथ हुई है। सेवा सिंह की जमीन को लेकर मंजू और संदीप में इस बात को लेकर अनबन हो गई कि मंजू ने अपने हिस्से की ढाई एकड़ जमीन अपनी मां इंद्रो देवी के नाम कर दी थी। संदीप इस जमीन को अपने नाम करवाना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों जींद में किराये पर मकान लेकर दोनों अलग-अलग रहते हैं। दोनों की महिला थाना मे शिकायत पहुंची है।
कमल ने कहा कि 9 जुलाई को इंद्रो देवी, उसकी लड़की रीना मकान के बरामदे में सोए हुए थे। रात दो ढाई बजे इंद्रो के चिल्लाने की आवाज आई। शोर सुनकर उसकी आंख खुल गई। उसने देखा कि संदीप इंद्रो के साथ हाथापाई कर रहा है। इंद्रो देखते-देखते गिर गई। इंद्रो के गले के पास से खून निकल रहा था। संदीप के हाथ में लोहे का नुकीला हथियार था। जब वह बेटी रीना के साथ इंद्रो के पास पहुंचे तो संदीप वहां से फरार हो गया। इंद्रो देवी के गले पर गहरा घाव होने के चलते चारपाई, फर्श पर खून बह रहा था। इंद्रो देवी ने कुछ देर बाद में दम तोड़ दिया। चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार खर्ब ने कहा कि कमल की शिकायत पर सेवा सिंह के दामाद संदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर चलाता है संदीप
परिजनों के अनुसार संदीप ट्रैक्टर चलाता है। पत्नी मंजू से उसकी अनबन रहती है, जिसके चलते दोनों अलग-अलग रहते हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद संदीप फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।