{"_id":"61647f2c8ebc3e05e7666d26","slug":"daughter-molested-after-drinking-alcohol-on-stopping-wife-s-head-with-a-rod-sent-to-jail-jind-news-rtk6267447126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: शराब पीकर बेटी से की छेड़छाड़, रोकने पर पत्नी के सिर पर रॉड से किया वार, भेजा गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद: शराब पीकर बेटी से की छेड़छाड़, रोकने पर पत्नी के सिर पर रॉड से किया वार, भेजा गया जेल
Mon, 11 Oct 2021 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:45 PM IST
सार
शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे वह घर पर थी। उसकी मां नहा रही थी। तभी उसका पिता संतलाल शराब पीकर घर आया और अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शराब पीकर एक व्यक्ति ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की। पत्नी ने रोका तो आरोपी ने उसके सिर पर रॉड से वारकर उसे घायल कर दिया। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे वह घर पर थी। उसकी मां नहा रही थी। तभी उसका पिता संतलाल शराब पीकर घर आया और अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसके शोर मचाने पर उसकी मां आई और उसे छुड़ाने लगी।
यह भी पढ़ें: सोनीपत: पीआर धान की खरीद न होने से नाराज किसानों ने हैफेड के अधिकारी को बनाया बंधक, धान में कमियां बताकर खरीद न करने का आरोप
विज्ञापन
इस पर उसके पिता ने उसकी मां के सिर पर रॉड से वारकर घायल कर दिया। परिजनों ने उसकी मां को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ छेड़छाड़ और हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अदालत के आदेश पर उसे जिला जेल भेज दिया है।