{"_id":"616485cf8ebc3e05ab3bd3f5","slug":"farmers-held-hafed-officer-hostage-in-gohana-of-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: पीआर धान की खरीद न होने से नाराज किसानों ने हैफेड के अधिकारी को बनाया बंधक, धान में कमियां बताकर खरीद न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: पीआर धान की खरीद न होने से नाराज किसानों ने हैफेड के अधिकारी को बनाया बंधक, धान में कमियां बताकर खरीद न करने का आरोप
Tue, 12 Oct 2021 12:13 AM IST
Trainee Trainee
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना/सोनीपत (हरियाणा)

Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:13 AM IST
सार
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने कहा कि अधिकारी धान में नमी, दाने टूटे, काले व अन्य कमियां बताकर नियमित खरीद नहीं कर रहे हैं। इससे किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक खरीद सही तरीके से नहीं होगी, वह हैफेड अधिकारी को बंधक बनाए रखेंगे। इस पर करीब 15 मिनट बाद अधिकारियों ने खरीद शुरू कराई।
विज्ञापन
हैफेड के प्रचेज अधिकारी को बंधक बनाकर विरोध जताते भाकियू नेता व किसान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में पीआर धान की सरकारी खरीद न होने से किसान सोमवार को भड़क गए। किसानों ने भाकियू नेताओं के साथ शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हैफेड के प्रचेज अधिकारी को बंधक बनाया। आरोप लगाया कि अधिकारी पीआर धान में कमियां बताकर उसे खरीद नहीं रहे हैं।
किसानों के विरोध को देखते हुए हैफेड अधिकारियों ने खरीद शुरू भी कराई, लेकिन कुछ देर बाद फिर रोक दी। इस पर किसानों ने भी फिर रोष जताया। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम आशीष वशिष्ठ अनाज मंडी में पहुंचे और किसानों की समस्या सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
अनाज मंडी में खरीफ सीजन के तहत बाजरा, कपास, 1509 किस्म धान के अलावा पीआर धान की आवक हो रही है। इनमें से सरकार की ओर से केवल पीआर धान की खरीद की जा रही है, जिसकी सरकारी खरीद हैफेड द्वारा की जा रही है। लेकिन रविवार से धान की खरीद प्रभावित हो रही थी। इसके विरोध में प्रदर्शन करते हुए हैफेड अधिकारी को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शराब पीकर बेटी से की छेड़छाड़, रोकने पर पत्नी के सिर पर रॉड से किया वार, भेजा गया जेल
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने कहा कि अधिकारी धान में नमी, दाने टूटे, काले व अन्य कमियां बताकर नियमित खरीद नहीं कर रहे हैं। इससे किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक खरीद सही तरीके से नहीं होगी, वह हैफेड अधिकारी को बंधक बनाए रखेंगे। इस पर करीब 15 मिनट बाद अधिकारियों ने खरीद शुरू कराई। अधिकारियों के अनुसार अधिकतर धान में नमी मिली, जिससे खरीद रोकनी पड़ी। इस पर किसान फिर भड़क गए और उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने अनाज मंडी में पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनीं।
बेहतर व्यवस्था करने के आदेश
एसडीएम ने किसानों की समस्या सुनने के साथ ही मौके पर हैफेड के प्रचेज अधिकारी प्रवीण भारद्वाज को भी बुलाया। प्रवीण ने बताया कि अधिकतर धान में नमी है। इसके अलावा कई ढेरियों में दाना टूटा हुआ है और करीब 80 फीसदी में सफाई नहीं होती। इस पर एसडीएम ने किसानों से धान की सफाई कराकर अनाज मंडी में लाने का आह्वान किया। किसानों ने सहमति जताई। इसके अलावा उन्होंने आढ़तियों को भी धान की सफाई कराने की बात कही। यही नहीं प्रचेज अधिकारियों को बारदाने व उठान को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने कहा कि जल्द ही अन्य मिलर्स भी अनाज मंडी में आने वाले हैं, जिसके बाद यह समस्या नहीं आएगी। इस दौरान मार्केट कमेटी के सचिव जितेंद्र श्योराण के साथ ही भाकियू के जिलाध्यक्ष अशोक लठवाल, ब्लॉक अध्यक्ष भगत सिंह आदि मौजूद रहे।