फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Daughter is the boon of Lakshmi, daughter is God on earth...

Jind News: लक्ष्मी का वरदान है बेटी, धरती पर भगवान है बेटी...

Mon, 20 Mar 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 20 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Daughter is the boon of Lakshmi, daughter is God on earth...
जींद। लक्ष्मी का वरदान है बेटी, धरती पर भगवान है बेटी, यदि सृष्टि हमें चलानी है, तो कन्या संतान बचानी है... के उद्देश्य को लेकर पटियाला चौक पर शहीदे आजम युवा क्लब की ओर से 37वां मां भगवती जागरण शनिवार रात को आयोजित किया गया। जागरण में मुख्यअतिथि के तौर पर विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने शिरकत की और श्रद्धालुओं को कन्या भ्रूणहत्या नहीं करने की शपथ दिलाई। साथ ही उन्हें संकल्प भी दिलाया गया कि वो बेटियों को खूब पढ़ाएंगे और बेटा और बेटी में कभी भी कोई फर्क नहीं समझेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली से आए कलाकार पंकज राज ने सुनो मइया शेरां वाली, मैं आया बनके सवाली, आ गए मइया दे नवरात्रे..., कुंडा खोल या न खोल मां, देर न हो जाए मां... कहीं देर न हो जाए... भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद नरेश भजनी ने मां भगवती की भेंटें व बालाजी के भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

शहीदे आजम युवा क्लब के प्रधान सुभाष चंद्र अनेजा, कोषाध्यक्ष अमित सिंधवानी द्वारा जागरण के बीच-बीच में मौजूद श्रद्धालुओं को कन्या की महत्ता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर जागरूक किया जाता रहा। जागरण में भेंटों का सिलसिला सुबह तक जारी रहा। सुबह छह बजे माता तारा रानी की कथा के साथ ही श्रद्धालुओं में हलवा तथा छोले का प्रसाद वितरित किया गया। इसके साथ ही सामाजिक कार्यों में बढ़कर भाग लेने वाले समाजसेवियों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि रहे नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि अबकी बार जागरण में हजारों की संख्या में पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़ को कन्या भ्रूण हत्या न करने तथा कन्याओं को अधिक से अधिक पढ़ाई करवाने का जो संकल्प लिया है, उसने कन्याओं की महत्ता को उजागर किया है। आज हमारी बेटियां बुलंदियों को छू रही हैं और किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक बुराइयों को दूर करने का भी आह्वान किया गया है। जागरण में बेटी बचाने के साथ-साथ बेटी पढ़ाओ का भी आह्वान किया गया है। जागरण में कपिल सिंधवानी, अमित, विनोद, दिनेश कुमार, दिनेश, गुलशन, विवेक कुमार, राजेश कुमार, हरीश कुमार, सोनू तनेजा, प्रवीण ने अपना सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed