{"_id":"691f5cf2c3bd8f1c8d0b0878","slug":"data-of-pending-students-will-have-to-be-uploaded-under-the-free-uniform-scheme-jind-news-c-199-1-jnd1010-144175-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मुफ्त वर्दी स्कीम के तहत लंबित विद्यार्थियों का करना होगा डाटा अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मुफ्त वर्दी स्कीम के तहत लंबित विद्यार्थियों का करना होगा डाटा अपलोड
Thu, 20 Nov 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
20जेएनडी08 : जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय,जीद। संवाद
जींद। मौलिक शिक्षा विभाग हरियाणा ने वर्ष 2025-26 के लिए मुफ्त वर्दी स्कीम के तहत लंबित विद्यार्थियों का डाटा समय पर अपलोड न करने पर प्रदेश के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें वन स्कूल एप पोर्टल पर सभी विद्यार्थियों का पूरा डाटा 21 नवंबर तक हर हाल में अपडेट किया जाए ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी वर्दी व छात्रवृत्ति राशि से वंचित न रहे।
पहले यह डाटा सात नवंबर तक अपलोड होना था लेकिन विद्यार्थियों के बैंक का नाम बैंक, अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड और परिवार पहचान पत्र अपडेट न होने के कारण डाटा अधूरा रह गया। दस्तावेज अधूरे रहने की वजह से समय आगे बढ़ा दी गई है। जींद को छोड़कर अन्य जिलों को केवल एक दिन का ही अवसर मिला है।
जिले के राजकीय स्कूलों में पहली से आठवीं तक करीब 63 हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं लेकिन मौलिक शिक्षा महानिदेशक ने इस बार जींद को निर्देशों से अलग रखा है। अन्य जिलों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि एचआर 147 स्कीम के तहत कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों को 800 रुपये वार्षिक, कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को 1000 रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति वर्दी राशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
वर्ष 2025-26 में जिन विद्यार्थियों को राशि प्रदान कर दी गई है और जिनके प्रोफाइल अधूरे हैं, उनकी सफल और असफल सूची पोर्टल पर देख सकते हैं। विद्यार्थियों की प्रोफाइल में बैंक विवरण अधूरा, गलत या डुप्लीकेट पाया जाता है तो उसे 21 नवंबर तक निजी स्तर पर रुचि लेकर पूर्ण करना अनिवार्य है।
किसी भी लापरवाही के कारण कोई पात्र विद्यार्थी वर्दी राशि से वंचित रहता है या छात्रवृत्ति वितरण में कोई वित्तीय अनियमितता पाई जाती है तो उसकी जिम्मेदारी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय प्रमुख और कक्षा इंचार्ज पर तय की जाएगी।
राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिलने वाले वर्दी भत्ते का डाटा वन स्कूल एप पोर्टल पर 21 नवंबर तक अपलोड करना था जिसे जींद जिले ने कर लिया है।
-रोहताश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी जींद।