फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Damaged the crop and made air fire, case registered

फसल को नुकसान पहुंचाया और किए हवाई फायर, मामला दर्ज

Thu, 14 Oct 2021 10:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Damaged the crop and made air fire, case registered
जींद। रामराय गांव में खेत में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाने, हवाई फायर करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए दो अन्य को आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रामराय गांव निवासी ऋषिराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसने 11 नवंबर 2011 को चंद्रपति से जमीन मोल ली थी। जिसकी रजिस्टरी भी उसने करवा ली थी। वह इस जमीन पर 2002 से बिजाई कर रहा है। 13 अक्तूबर को रामराय गांव निवासी कर्ण सिंह, सौरभ, राजू, कृष्ण और पेगां निवासी बलिंद्र व राम तथा दो अन्य लोग उसके खेत में आए। कर्ण सिंह ने अपने ट्रैक्टर में हैरो जोड़कर खेत में खड़ी उसकी ज्वार व सरसों की फसल को उजाड़ दिया। जब उसे और उसके परिवार को इस बारे पता चला तो वह व उसके भाई खेत में पहुंचे। जहां पर पेगां निवासी बलिंद्र अपने हाथ में हथियार लिए हुए था। फिर वह उसे और उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी देने लगा। कर्ण सिंह व अन्य ने भी उसे और उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी दी। यहां तक कि बलिंद्र ने जाते-जाते दो हवाई फायर भी किए। सदर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कर्ण सिंह, सौरभ, राजू व कृष्ण और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed