फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dallewal's health deteriorated, difficulty in drinking water

Jind News: डल्लेवाल की बिगड़ी तबीयत, पानी पीने में भी दिक्कत

Tue, 14 Jan 2025 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dallewal's health deteriorated, difficulty in drinking water
14जेएनडी29: खनौरी मोर्चे पर कैथल से पहुंचा किसानों का जत्था। संवाद
नरवाना (जींद)। खनौरी बॉर्डर के मोर्चे पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 50वें दिन भी जारी रहा। चिकित्सकों ने कहा कि पिछले 48 घंटे से जगजीत सिंह डल्लेवाल को पानी पीने में दिक्कत आ रही है। जितना पानी वो पीते हैं, वो उल्टियों के तौर पर बाहर आ जाता है। उनके शरीर के अंग अंदर से काम करना बंद कर रहे हैं, इसलिए उनका शरीर पानी भी स्वीकार नहीं कर रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि उनका शरीर मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की तरफ बढ़ रहा है, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है।
विज्ञापन

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड ने बताया कि किसान बेहद भावुक हैं। किसानों का मानना है कि जगजीत सिंह डल्लेवाल की कुर्बानी से पहले वो अपनी कुर्बानी देंगे। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर को दोपहर दो बजे 111 किसानों का जत्था काले कपड़े पहनकर पुलिस की बैरिकेडिंग के पास शांतिपूर्ण ढंग से बैठकर आमरण अनशन शुरू करेगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कैथल जिले से किसानों का जत्था जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में दातासिंहवाला-खनौरी किसान मोर्चे पर पहुंचा।
विज्ञापन

वहां उन्होंने ऐलान किया कि वे जगजीत सिंह डल्लेवाल के रास्ते पर चल रहे हैं और उनके लिए अपनी स्वयं की कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। इस दौरान किसान नेताओं ने बताया कि एमएसपी गारंटी कानून के मुद्दे पर आंदोलनकारी किसानों के साथ सार्थक चर्चा करने की बजाय कुछ भाजपा नेता लोगों को एमएसपी के मुद्दे पर गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed