फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dak Kanwariya dies after being hit by a truck

Jind News: ट्रक की चपेट में आने से डाक कांवड़िये की मौत

Fri, 02 Aug 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 02 Aug 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dak Kanwariya dies after being hit by a truck
01जेएनडी09: नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन व साथी कावडि़ए। संवाद
जींद। हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के चाहूवाली जा रहे कांवड़ियों की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। कैथल जिले के चंदाना गांव के पास हुए हादसे में मरने वाले कांवड़िये की पहचान 50 वर्षीय महेंद्र के रूप में हुई है। इस मामले में कैथल पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कांवड़िये सतेंद्रजीत ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ डाक कांवड़ लेकर आ रहे थे। जब वह रात 3 बजे कैथल के तितरम मोड के पास स्थित चंदाना गांव के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने डाक कांवड़ लेकर दौड़ रहे महेंद्र को अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके ग्रुप में 15 लोग थे। 2 अगस्त को मंदिर में जल चढ़ाना था, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। सतेंद्रजीत ने बताया कि हादसे के बाद महेंद्र को नरवाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए जींद रेफर कर दिया। जींद में इलाज के दौरान महेंद्र की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सतेंद्रजीत के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

01जेएनडी09: नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन व साथी कावडि़ए। संवाद

01जेएनडी09: नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन व साथी कावडि़ए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed