फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Daily loss of Rs 16 lakh due to making toll free

Jind News: फ्री करवाने से टोल से रोजाना 16 लाख का नुकसान

Fri, 23 Feb 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 23 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Daily loss of Rs 16 lakh due to making toll free
22जेएनडी28: धरना स्थल पर पहुंचे विभिन्न गांवों से ग्रामीण। संवाद
उचाना। किसान आंदोलन के समर्थन, गिरफ्तार किए गए किसानों की रिहाई की मांग को लेकर खटकड़ गांव के पास स्थित टोल को वाहनों के लिए फ्री करवाया गया है। तीन से फ्री टोल की वजह से रोजाना लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

उपमंडल कार्यालय में हुई महापंचायत के बाद उपमंडल कार्यालय के पास सर्विस रोड पर संयुक्त किसान, मजदूर मोर्चा उचाना की अगुवाई में धरना शुरू कर दिया है। धरना संयोजक आजाद पालवां ने बताया कि जब तक गिरफ्तार किसानों की रिहाई नहीं होती, किसानों को दिल्ली नहीं जाने दिया जाता, किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता ये पक्का मोर्चा जारी रहेगा। दिन-रात पक्का मोर्चा सर्विस रोड पर रहेगा। अध्यक्षता कंडेला खाप प्रधान ओमप्रकाश रेढू ने की तो मंच संचालन सुनील कुंडू ने किया।
विज्ञापन

आजाद पालवां ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जब सत्ता में नहीं थे तो खुद कहते थे कि किसान अपनी फसलों की मांगों को लेकर प्रदर्शन कर भीख नहीं अपना हक मांग रहे हैं। आज देश के पीएम नरेंद्र मोदी हैं तो उन्हें अपनी पुरानी बातों को याद करते हुए किसानों की हर मांग को मानना चाहिए। इस अवसर पर मा. बलवीर सिंह, बलजीत मोर, बारूराम, रमेश कंडेला, रामकरण दलाल, गुरनाम सहारण, साधुराम खापड़, अनिता कर्मगढ़, सूबे सिंह पूनिया, रामकेश शाहपुर, डिंपल दनौदा, टेकराम छापड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज 16 लाख रुपये से अधिक की राशि वाहनों से वसूली जाती थी। तीन दिन से टोल फ्री होने के चलते हर रोज 16 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो रहा है। दिल्ली-पटियाला मेन मार्ग होने के चलते यहां से वाहनों का आवागमन अधिक रहता है। ऐसे में नुकसान की राशि हर रोज बढ़ रही है। टोल कब तक वाहनों के लिए फ्री रहेगा इसका अभी तक कोई पता नहीं है। -विजय कुमार, मैनेजर, टोल प्लाजा खटकड़।

22जेएनडी28: धरना स्थल पर पहुंचे विभिन्न गांवों से ग्रामीण। संवाद

22जेएनडी28: धरना स्थल पर पहुंचे विभिन्न गांवों से ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed