फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   dahola village meeting oppose for lockdown

डाहौला गांव का एलान, गांव में नहीं होगा लॉकडाउन का पालन

Sat, 22 May 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
dahola village meeting oppose for lockdown
अलेवा। हिसार में पुलिस द्वारा किसानों पर किए बल प्रयोग तथा उन पर हुए दर्ज मामलों के विरोध स्वरूप डाहौैला गांव में शनिवार को एक सर्वजातिय पंचायत का आयोजन हुआ। इसमें निर्णय लिए गया कि गांव के लोग सरकार द्वारा लगाए लॉकडाउन का विरोध करेंगे तथा 24 मई को हिसार में किसानों द्वारा आईजी कार्यालय के घेराव में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि नियम सबके लिए बराबर हैं। हिसार में प्रदेश के सीएम मनोहर लाल द्वारा जो कार्यक्रम किया था, क्या वह लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं था। सरकार द्वारा लॉकडाउन के नाम पर गंाव में दुकानें बंद की हुई हैं। दुकानों के बंद होने से दुकानदार अपने परिवारों का पालन पोषण कैसे करेंगे। लॉकडाउन के चलते उनकी दुकानें ठप हो गई हैं। गांव के लोगों ने फैसला लिया किया की लॉकडाउन का पालन नहीं करेंगे तथा पहले की तरह दुकानें खोली जाएंगी। दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग तथा अन्य नियमों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed