{"_id":"63fd77be7ce950adbe097185","slug":"dadi-bhagwani-devi-95-year-old-athlete-will-run-in-poland-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadi Bhagwani Devi: पोलैंड में दौड़ेगी 95 साल की एथलीट दादी, एक साल में जीत चुकी हैं 95 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dadi Bhagwani Devi: पोलैंड में दौड़ेगी 95 साल की एथलीट दादी, एक साल में जीत चुकी हैं 95 पदक
Tue, 28 Feb 2023 09:10 AM IST
नवीन दलाल
सतीश जागलान, जींद (हरियाणा)
सतीश जागलान, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 28 Feb 2023 09:10 AM IST
सार
दिल्ली के नजफगढ़ के निकट मलिकपुर गांव निवासी भगवानी देवी ने 29 जून से 10 जुलाई 2022 तक फिनलैंड में हुई वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। इसी चैंपियनशिप में भगवानी देवी ने शॉटपुट में कांस्य पद और डिस्कस थ्रो में भी कांस्य पदक कब्जाया था।
विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेतीं भगवानी देवी का फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कहते हैं जब जज्बा मजबूत हो तो मंजिल जरूर मिलती है। यही कुछ कर दिखाया है 95 साल की एथलीट भगवानी देवी डागर ने। उम्र को दरकिनार कर वह कई प्रतियोगिताओं में एक साल में 95 पदक जीत चुकी हैं। अब वे मार्च में पोलैंड में होने वाली वर्ल्ड एथलीट चैंपियनशिप में देश को पदक दिलाने के लिए दौड़ेंगी। सोमवार को उन्होंने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय पहुंचकर छात्राओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि यदि खिलाड़ी में जज्बा और हौसला हो तो वह उम्र के किसी भी पड़ाव में नाम चमका सकता है।
विज्ञापन
भगवानी देवी ने वर्ल्ड रिकाॅर्ड भी बनाया
मूलत: दिल्ली के नजफगढ़ के निकट मलिकपुर गांव निवासी भगवानी देवी ने 29 जून से 10 जुलाई 2022 तक फिनलैंड में हुई वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। इसी चैंपियनशिप में भगवानी देवी ने शॉटपुट में कांस्य पद और डिस्कस थ्रो में भी कांस्य पदक कब्जाया था। इस चैंपियनशिप में भगवानी देवी ने वर्ल्ड रिकाॅर्ड भी बनाया। 26 अप्रैल से 2 मई 2022 को चेन्नई में हुई 42वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ और शॉटपुट में भी स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
डिस्कस थ्रो में भी स्वर्ण पदक उन्हें मिला था। हाल ही में 14 से 18 फरवरी तक कोलकाता में हुई 43वीं नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी भगवानी देवी ने 100 मीटर दौड़, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो तीनों प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते। इसी प्रकार 1 से दो अप्रैल 2022 को दिल्ली में हुई मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी भगवानी देवी ने 100 मीटर दौड़, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो व जैवलीन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। 17 दिसंबर 2022 को दिल्ली में हुई मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी दादी भगवानी देवी ने 100 मीटर दौड़, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो तीनों में स्वर्ण पदक जीते हैं।
विज्ञापन
मन और हौसला मजबूत हो तो मंजिल दूर नहीं : भगवानी
भगवानी देवी सुबह 11 बजे जब चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय पहुंचीं तो छात्राओं ने उनका पूरे जोश के साथ स्वागत किया। भगवानी देवी ने छात्राओं में जोश भरते हुए कहा कि यदि वे मेहनत और जज्बे के साथ किसी काम को अंजाम देने की ठान लें तो वह हर हाल में पूरा होगा। कोई काम जब तक ही भारी दिखता है जब तक उसे मन से नहीं करेंगे। जिस दिन मजबूत मन और हौसले के साथ उसे पूरा करने की ठान लोगे तो मंजिल जरूर मिलेगी। कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने बताया कि 95 वर्षीय भगवानी देवी छात्राओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं, इसलिए हर छात्रा को अपने जीवन में उम्र के पड़ाव को छोड़कर हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए।