फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cycle tour taken out in protest against the continuous increase in the prices of petroleum products

पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में निकाली साइकिल यात्रा

Thu, 02 Jul 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Cycle tour taken out in protest against the continuous increase in the prices of petroleum products
पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दाम को वापस लेने की मांग करते करते माकपा और भाकपा कार्यकर्ता। - फोटो : Jind
वामपंथी पार्टियों के आह्वान पर माकपा और भाकपा माले ने पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार हो रही मूल्य वृद्धि के विरोध में साइकिल मार्च निकाला। साइकिल मार्च शहर में होते हुए शिव चौक तक पहुंचा।
विज्ञापन

शिव चौक पर माकपा नेता प्रकाश चंद्र, नूतन प्रकाश, कपूर सिंह, भाकपा माले के विनोद धड़ौली ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही हैं। जनता का रोजगार छीन रही हैं। लॉकडाउन की आड़ लेकर व मंदी का बहाना बनाकर पेट्रोलियम पदार्थों दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। देश में 70 साल बाद पहली बार यह हो रहा है कि डीजल और पेट्रोल के दाम बराबर हो गए हैं। एक तरफ लोग भूख से मर रहे हैं और लाखों लोग बेघर हो गए हैं तो वहीं सरकार जनता को राहत देने की बजाय आए दिन उन पर नए-नए टैक्स थोप रही है। जब अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दाम लगातार घट रहे थे तो उस समय सरकार ने डीजल व पेट्रोल के रेट घटाने की बजाए उन पर उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया। डीजल और पेट्रोल के दाम कम करने की बजाए बढ़ा दिए। सरकार राहत देना तो दूर उल्टा जो लोग रोजगार में थे, उनके रोजगार छीन रही है। उन्होंने मांग की कि टैक्स के दायरे से बाहर के सभी जरूरतमंद परिवारों को 7500 रुपये प्रति परिवार छह महीने तक दिए जाए। सभी गांव में मनरेगा का काम शुरू किया जाए। शहरों में भी इसका विस्तार किया जाए। बिजली निगम को निजी हाथों में देने का फैसला वापस लिया जाए। इस अवसर पर शिलक राम, रणबीर, पवन, राजेश, बलजीत, उत्तम बनर्जी, विनय तिवारी, सतपाल, धर्मपाल मौजूद रहे।

 डीजल और पेट्रोल के बढ़ रहे दामों के विरोध में साइकिल यात्रा निकालते माकपा और भाकपा के कार्यकर्ता

डीजल और पेट्रोल के बढ़ रहे दामों के विरोध में साइकिल यात्रा निकालते माकपा और भाकपा के कार्यकर्ता- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed