{"_id":"693081d2ad1c2ed2160ceccb","slug":"crsus-pramod-and-himanshu-won-gold-jind-news-c-199-1-sroh1009-144862-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीआरएसयू के प्रमोद व हिमांशु ने स्वर्ण जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीआरएसयू के प्रमोद व हिमांशु ने स्वर्ण जीता
विज्ञापन
03जेएनडी23: हर्डल दौड़ में कांस्य पदक विजेता कुमारी आशा के साथ कोच कृष्ण श्योकंद। स्रोत : सीआरए
जींद। राजस्थान में 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की 29 सदस्यीय टीम ने कुश्ती, फेंसिंग, आर्चरी, बॉक्सिंग, रग्बी और एथलेटिक्स के मुकाबलों में भाग लिया।
प्रमोद कुमार ने 67 किग्रा ग्रीको रोमन में स्वर्ण पदक, हिमांशु ने 63 किग्रा भार वर्ग ग्रीको रोमन में स्वर्ण पदक जीता है। संदीप ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीता व बाक्सिंग में पूजा (52 किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किया। एथलेटिक्स में विश्वविद्यालय की धाविका कुमारी आशा ने 400 मीटर हर्डल रेस में कांस्य पदक जीता।
सीआरएसयू के कुलपति प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। कहा, विश्वविद्यालय के छात्र न केवल अकादमिक क्षेत्र में बल्कि खेल जगत में भी उत्कृष्ट भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
संवाद