फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CRSU defeated Kumaon University Nainital by a margin of 20-10

Jind News: सीआरएसयू ने कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल को 20-10 के अंतर से दी मात

Mon, 03 Mar 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 03 Mar 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
CRSU defeated Kumaon University Nainital by a margin of 20-10
जींद। सीआरएसयू में उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल महिला प्रतियोगिता के तीसरे दिन में चार टीमों ने लीग मैचों के लिए क्वालीफाई किया। रविवार को सुबह के सत्र में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय ने कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल को 20-10 के अंतर से हराया। चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी भिवानी ने जीएनडी यूनिवर्सिटी अमृतसर को 25-23 के स्कोर से हराया।
विज्ञापन

पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने दिल्ली यूनिवर्सिटी को 25-24 के अंतर से मात दी। एलपीयू यूनिवर्सिटी फगवाड़ा ने भी क्वालीफाई किया। मुख्यातिथि के तौर पर युवा भाजपा नेता प्रशांत ढांडा ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय किया और अच्छा खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। खेल को खेल की भावना से खेलने का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष खेलों के क्षेत्र में लगातार मेडल टैली में ओलंपिक गेम हो या सेफ गेम हो, उनमें आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि हैंडबॉल में हरियाणा में ही नहीं बल्कि देशभर में जींद के खिलाड़ी अपना अच्छा योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर टीम मैनेजर डॉ. संगीता राठी, चिराग ढांडा, कोच मनजीत, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. अतुल, वीणा, डॉ. नरेश देशवाल़ अनिल कुमारी, संदीप मोर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed