फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CRPF constable martyred in Udhampur due to heart failure

Jind News: हृदयगति रुकने से सीआरपीएफ सिपाही उधमपुर में शहीद

Mon, 23 Dec 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 23 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
CRPF constable martyred in Udhampur due to heart failure
22जेएनडी04: शहीद नरेंद्र का फाइल फोटो।
जींद। सीआरपीएफ में सिपाही नरवाना रोड निवासी नरेंद्र कुमार (38) का जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। नरेंद्र कुमार शनिवार सुबह 9 बजे ड्यूटी पर तैनात थे तो उन्हें हार्ट अटैक आ गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। रविवार को उनका पार्थिव शरीर जींद पहुंचा और दोपहर साढ़े 12 बजे पटियाला चौक के पास श्मशान घाट में सैन्य सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

बड़े भाई बिजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 12 साल पहले स्पोर्ट्स कोटे से नरेंद्र सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। नरेंद्र बास्केटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी थे। उन्होंने राष्ट्रीय खेल में पांच स्वर्ण पदक जीतने के साथ स्टेट में छह साल तक चैंपियन रहे थे। नरेंद्र कुमार बास्केटबॉल खिलाड़ी के साथ पढ़ाई में भी अव्वल थे। उन्होंने पॉलिटेक्निक करने के अलावा इलेक्ट्रिकल मेें बीटेक की पढ़ाई की थी। नरेंद्र कुमार भर्ती होने के बाद बंगलूरू, श्रीनगर, पिंजौर, पिंजुखिया, गुवाहाटी, असम, छत्तीसगढ़, जम्मू तथा झारखंड में ड्यूटी देने के बाद उधमपुर में तैनात थे।
विज्ञापन

15 दिसंबर को ड्यूटी पर गए थे उधमपुर
नरेंद्र कुमार 15 दिन की छुट्टी लेकर 1 दिसंबर को घर आए हुए थे। 15 दिसंबर को ही वह ड्यूटी पर उधमपुर चले गए थे। नरेंद्र छह साल तक कोबरा कमांडो भी रहे थे। झारखंड और असम में कोबरा कमांडो के रूप में ड्यूटी दी थी। नरेंद्र ने नौ साल की उम्र में बास्केटबॉल खेलना शुरू कर दिया था। नरेंद्र का पांच साल का बेटा है। नरेंद्र की अंतिम विदाई के मौके पर सैकड़ों लोगों के अलावा सीआरपीएफ की टुकड़ी ने सलामी ली।

22जेएनडी04: शहीद नरेंद्र का फाइल फोटो।

22जेएनडी04: शहीद नरेंद्र का फाइल फोटो।

22जेएनडी04: शहीद नरेंद्र का फाइल फोटो।

22जेएनडी04: शहीद नरेंद्र का फाइल फोटो।

22जेएनडी04: शहीद नरेंद्र का फाइल फोटो।

22जेएनडी04: शहीद नरेंद्र का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed