{"_id":"6507de901b00ce965f0749a5","slug":"youth-beaten-to-death-in-jind-deceased-used-to-run-women-wrestling-academy-in-village-sivaha-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में युवक की पीट-पीटकर हत्या: गांव सिवाहा में महिला कुश्ती अकादमी चलाता था मृतक, ये था मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद में युवक की पीट-पीटकर हत्या: गांव सिवाहा में महिला कुश्ती अकादमी चलाता था मृतक, ये था मामला
Mon, 18 Sep 2023 10:52 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 18 Sep 2023 10:52 AM IST
सार
जींद के गांव सिवाहा में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक गांव के चार युवकों से विवाद हुआ था। जिसके चलते उन्होंने उस पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जींद के समीपवर्ती गांव सिवाहा में रविवार देर रात महिला कुश्ती अकादमी चलाने वाले एक युवक पर गांव के ही चार युवकों ने हमला कर हत्या कर दी। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव की गली में ही पीट-पीट कर की हत्या
गांव सिवाहा निवासी अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई 38 वर्षीय सुनील खेड़ा रोड पर महिला कुश्ती अकादमी चलता था। रात को लगभग 11 बजे उसका भाई सुनील दोस्तों के साथ अकादमी से घर लौट रहा था। गांव में जब वह गली के मोड़ पर पहुंचा तो गांव के ही मिता, नीरज, विशेष, सुमित तथा कुछ युवका उसे गली में खड़े मिले। जब उसके भाई ने गली में खड़ा होने का कारण पूछा तो आरोपियों उसे उसकी बहस हो गई। आरोपियों ने उसके भाई पर डंडों से हमला कर दिया। इसमें सुनील को गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
गंभीर हालत में सुनील को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने अनिल की शिकायत पर मिता. नीरज, विशेष, सुमित को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है! पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन