फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth beaten to death in a money Dispute in Jind of Haryana

Murder in Jind: पैसों के लेन-देन में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चार पर केस दर्ज

Fri, 13 Jan 2023 10:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 13 Jan 2023 10:49 PM IST
सार

युवक को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर चारों आरोपी मौके से भाग गए थे। परिजन युवक को उपचार के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे रेफर कर दिया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Youth beaten to death in a money Dispute in Jind of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के जींद में एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर पैसों के लेन-देन में युवक को भटनागर कॉलोनी के पास बुलाकर उसे पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद चारों आरोपी मौके से भाग गए। परिजन तुरंत युवक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई अग्रोहा रेफर कर दिया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

 

सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस पीजीआई अग्रोहा पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बारू, टिंकू नाडा, छर्रा और राहुल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन

 

भटनागर कॉलोनी में रहने वाले 26 वर्षीय हर्ष नामक युवक का उसके साथियों के साथ पैसे को लेकर विवाद चला हुआ था। वीरवार शाम को बारू नामक व्यक्ति और उसके साथियों ने हर्ष को पैसों का हिसाब करने के लिए भटनागर कॉलोनी स्थित रेललाइन के किनारे पड़ी खाली जमीन के पास बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जब हर्ष वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। मृतक के भाई अनुज ने बताया कि बारू सट्टे लगाने का काम करता है। हर्ष ने बारू से चार लाख रुपये लिए हुए थे। हिसाब करने के बहाने बारू और उसके साथियों ने हर्ष को बुलाया था। जहां उसके साथ मारपीट की गई। 



पैसों के लेन-देन के मामले में हर्ष को बुलाकर उसकी पिटाई की गई। इस कारण उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने पीजीआई अग्रोहा में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक के भाई अनुज की शिकायत पर बारू, टिंकू नाडा, छर्रा और राहुल के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed