फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman raped on the pretext of marriage in Jind of Haryana

Jind: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, जागरण में साथ गाने-बजाने का करते थे काम, गर्भपात कराने का भी आरोप

Sun, 18 Dec 2022 07:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 18 Dec 2022 07:36 PM IST
सार

युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Woman raped on the pretext of marriage in Jind of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के जींद में नाबालिग को बहला-फुसलाकर लाने, दुष्कर्म कर गर्भवती करने, गर्भपात करवाने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि यह जीरो एफआईआर रोहतक जिला से महिला पुलिस थाना जींद में आया है।
विज्ञापन


रोहतक जिला क्षेत्र के एक शहर की 18 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 दिसंबर 2021 को उनके घर के पास जागरण में खापड़ गांव निवासी आरोपी सुशील आया हुआ था जो कि जागरण में गाने-बजाने का काम करता है। उसकी भी इच्छा थी कि वह भी जागरण में भजन कीर्तन करे। इसी बात को लेकर उसके परिजनों ने सुशील से मुलाकात की और उसे भी भजन कीर्तन में ले जाने को कहा।
विज्ञापन


इस पर वह दोनों जागरण में जाने लगे। एक दिन सुशील उसे उचाना में उसके कार्यालय पर ले गया और उसे शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। फिर वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई और उसका गर्भपात भी करवा दिया। जब उसे शादी करने को कहा तो उसने जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी एसआई राजेश देवी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने, गर्भपात करवाने, धमकी देने के आरोप में पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed