{"_id":"642bc3a5f2187bbdc8078573","slug":"weather-hit-in-jind-lightning-struck-kandela-village-household-items-burnt-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में मौसम की मार: कंडेला गांव में गिरी आसमानी बिजली, घर का सामान जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद में मौसम की मार: कंडेला गांव में गिरी आसमानी बिजली, घर का सामान जला
Tue, 04 Apr 2023 11:58 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:58 AM IST
सार
जींद के गांव कंडेला निवासी रणबीर ने बताया कि रात दो बजे के बाद हल्की बारिश शुरू हुई थी, जिसके बाद बारिश तेज हो गई। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर के अंदर सो रहा था तो लाइट चली जाने के बाद बाहर बरामदे में चले गए।
विज्ञापन
घर का जला हुआ सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद में अल सुबह हुई बारिश से जहां खेतों में गेहूं की फसल बिछ गई तो वहीं गांव कंडेला में एक घर पर आसमानी बिजली गिरी, जिसके चलते घर के सारे बिजली उपकरण, बेड, गद्दे और दूसरा प्लास्टिक का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि परिवार के लोग 20 मिनट पहले ही वहां से उठकर बाहर बरामदे में चले गए थे।
विज्ञापन
बिजली उपकरणों से धुआं उठने लगा
गांव कंडेला निवासी रणबीर ने बताया कि रात दो बजे के बाद हल्की बारिश शुरू हुई थी, जिसके बाद बारिश तेज हो गई। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर के अंदर सो रहा था तो लाइट चली जाने के बाद बाहर बरामदे में चले गए। सुबह तीन बजे घर के रोशनदान से अचानक बिजली की चमक आई और कमरे में रखे बैटरी, बिजली की फिटिंग, बोर्ड और दूसरे बिजली उपकरणों से धुआं उठने लगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- CM मनोहर का अनोखा अंदाज: पुलिस थाना एसएचओ की कुर्सी पर बैठ जांचे रजिस्टर, मालखाने का किया निरीक्षण
विज्ञापन
पूजा के लिए छोटा मंदिर बनाया हुआ था, इसमें भी रखा सारा सामान खाक हो गया तो वहीं प्लास्टिक के डिब्बे, बच्चों की कॉपी-किताबें, बेड, गद्दे समेत दूसरे सामान में आग लग गई। किसी तरह पानी डालकर आग को बुझाया गया। रणबीर ने बताया कि बिजली गिरने से करीब 20 मिनट पहले ही वह परिवार के साथ उठकर बाहर बरामदे में आकर लेट गया था। आसमानी बिजली गिरने से उसे काफी नुक्सान हुआ है।