फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two people swallowed poison in front of the administrative staff who went to remove the possession

Jind: पंचायती जमीन से कब्जा हटवाने गए प्रशासनिक अमले के सामने दो लोगों ने निगला जहर, एक की मौत

Sun, 28 Aug 2022 01:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 01:45 AM IST
सार

प्रशासन ने अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई रोक दी। बडनपुर में आठ एकड़ पंचायती जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। जिसमें फसल की भी बिजाई की गई है। 

विज्ञापन
Two people swallowed poison in front of the administrative staff who went to remove the possession
बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा लेकर जाते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव बडनपुर में पंचायती जमीन से कब्जा हटवाने के विरोधस्वरूप दो लोगों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों व्यक्ति को सामान्य अस्पताल नरवाना ले जाया गया है। जहां से उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया गया। जहां से परिजन उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां 65 वर्षीय इंद्र ने उपचार के बाद दम तोड़ दिया। नरवाना के थाना प्रभारी विजेंद्र कुमार ने देर शाम इसकी पुष्टि की। 

विज्ञापन


गांव बडनपुर की आठ एकड़ पंचायती जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। जिसमें फसल की भी बिजाई की गई है। शनिवार को पंचायत विभाग के दिशा-निर्देशों पर जमीन को कब्जामुक्त किया जाना था। इसको लेकर नायब तहसीलदार नरवाना सुरेंद्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया जबकि कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान उचाना के बीडीपीओ सुरेंद्र खटकड़ तथा सदर थाना नरवाना प्रभारी विरेंद्र सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


टीम ने कब्जा की गई जमीन की ट्रैक्टर से जुताई शुरू कर दी तो कब्जाधारी परिवारों के लोग भी खेतों में पहुंच गए। पुलिसबल की तैनाती को देखकर वे परिवार कार्रवाई का विरोध नहीं कर पाए। उसी दौरान कब्जाधारियों परिवार के 65 वर्षीय इंद्र तथा 57 वर्षीय बलराज ने विरोध जताते हुए जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिस पर कब्जा कार्रवाई करने पहुंचे अमले ने कार्रवाई को रोक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सुरेंद्र ने बताया कि पंचायती जमीन पर कब्जा कार्रवाई के लिए टीम पहुंची थी। जब कार्रवाई की जा रही थी तो दो लोगों ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिस पर कब्जा हटाने की कार्रवाई को रोक दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed