फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two killed in road accident in Jind of Haryana

जींद में हादसा: निडानी गांव के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, जीजा व साले की मौत

Tue, 23 Nov 2021 12:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Nov 2021 12:00 PM IST
सार

हरियाणा के जींद जिले में सड़क हादसे में जीजा व साले की मौत हो गई। हादसा निडानी गांव के पास कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने पर हुआ। दोनों की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। 

विज्ञापन
Two killed in road accident in Jind of Haryana
अनू घणघस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद जिले के निडानी गांव के पास देर रात को कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से जीजा-साले की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। कार सवार चारों लोग शादी समारोह में शामिल होकर जींद लौट रहे थे। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शहर के सफीदों बाईपास निवासी अनू घणघस नागरिक अस्पताल में वीटा बूथ चलता था और उसके पास गांव निडानी निवासी कल्लू नाम का व्यक्ति काम करता था। सोमवार को कल्लू की शादी थी। सोमवार देर शाम को अनू घणघस अपने साले गांव सिंधवीखेड़ा निवासी सुनील, दोस्त रामकेश व एक अन्य के साथ शादी समारोह में शामिल होने गया था। 
विज्ञापन


देर रात को जब चारों गाड़ी में सवार होकर वापस जींद आ रहे थे तो जींद-गोहाना मार्ग पर अचानक अज्ञात वाहन आ गया और हादसा बचाते वक्त गाड़ी अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे पेड़ से कार टकरा गई, जिसमें चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने अनू घणघस व उसके साले सुनील को मृत घोषित कर दिया। घायल रामकेश का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि दूसरे घायल की पहचान नहीं हो सकी और उसे पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed