फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two-and-a-half-year-old girl, dies, truck accident, jind

ट्रक की चपेट में आई ढाई साल की बच्ची, मौत

Wed, 15 Mar 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Wed, 15 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two-and-a-half-year-old girl, dies, truck accident, jind
हादसा - फोटो : अमर उजाला
शहर की चाबरी कालोनी में गली में खेल रही अढ़ाई साल की बच्ची ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक बच्ची की मां की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शास्त्री नगर दिल्ली निवासी मीता अपने दो बच्चों के साथ अपने मायका चाबरी कालोनी आई हुई थी। वह मकान के बाहर बैठी हुई थी और बच्चे गली में खेल रहे थे।
विज्ञापन


देर शाम को तेज रफ्तार ट्रक आया तो एक बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान गली में खेल रहे दूसरे बच्चे बाल-बाल बच गए। बाद में घायल बच्ची को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला मीता ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक चाबरी कालोनी निवासी पवन चला रहा था और शराब के नशे में धुत था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची का शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक पवन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed