फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Transport Committee bus conductor attacked and snatched cash and mobile in Jind

Jind: परिवहन समिति के बस परिचालक पर हमला कर नकदी व मोबाइल छीना, दो अज्ञात युवकों पर किया मामला दर्ज

Sat, 02 Sep 2023 01:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 02 Sep 2023 01:29 PM IST
सार

गांव लिजवाना कला निवासी जीवन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवहन समिति बस में परिचालक के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार शाम पानीपत से जींद का चक्कर लगाकर बस को पार्किंग में खड़ा कर दिया। इसके बाद वह बाइक से अपने घर के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन
Transport Committee bus conductor attacked and snatched cash and mobile in Jind
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जींद में रात को बाइक सवार दो युवकों ने एक परिवहन समिति बस परिचालक पर हमला कर लगभग 13000 रुपये की नकदी तथा मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। जुलाना थाना पुलिस ने परिवहन समिति बस परिचालक की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव लिजवाना कला निवासी जीवन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवहन समिति बस में परिचालक के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार शाम पानीपत से जींद का चक्कर लगाकर बस को पार्किंग में खड़ा कर दिया। इसके बाद वह बाइक से अपने घर के लिए रवाना हो गया। सुंदर ब्रांच नहर पुल से निकलते ही पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उसकी बाइक का रास्ता रोक लिया। इससे पूर्व वह कुछ समझता एक युवक ने उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया।
विज्ञापन


दूसरे युवक ने उसका बैग तथा मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपित युवक गांव रामकली की तरफ फरार हो गए। बैग में 12800 की नगदी मोबाइल फोन वह जरूरी कागजात थे। जुलाना थाना पुलिस ने जीवन की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि परिवहन समिति बस परिचालक ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed