{"_id":"638731c80940592c516ae75a","slug":"thousands-were-stolen-by-breaking-the-skylight-of-the-general-store-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: जनरल स्टोर का रोशनदान तोड़ 25 हजार का सामान और 50 हजार की नकदी चुराई, वारदात CCTV में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: जनरल स्टोर का रोशनदान तोड़ 25 हजार का सामान और 50 हजार की नकदी चुराई, वारदात CCTV में कैद
Wed, 30 Nov 2022 04:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 30 Nov 2022 04:05 PM IST
सार
पुलिस ने दुकान की सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
CCTV में कैद हुई वारदात।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद शहर में बैंक रोड स्थित जनरल स्टोर का रोशनदान तोड़कर चोर 25 हजार रुपये का सामान और 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। शिकायत मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
तोपखाना मार्केट निवासी पुनीत ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बैंक रोड पर मैसर्ज सालासर जनरल स्टोर के नाम पर से दुकान चलाता है। 28 नवंबर रात को वह अपनी दुकान को अच्छी तरह से बंद करके घर चला गया था।
विज्ञापन
अगले दिन सुबह आकर देखा तो उसकी दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले को भी तोड़ा गया था। अंदर जाकर सामान चैक किया तो लगभग 25 हजार रुपये की आर्टिफिशियल ज्वेलरी और गल्ले में रखे 50 हजार रुपये भी गायब मिले।
विज्ञापन
चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदान ने जब दुकान में लगे कैमरे को देखा तो पता चला कि तीन चोर जो कि ऊपर से दरवाजा तोड़कर दुकान के रोशनदान को तोड़कर घुसे थे। जांच अधिकारी एचसी सतबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए।