फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The bandage left in the stomach of woman in the civil hospital of Jind, death due to infection

लापरवाही: पथरी के ऑपरेशन के बाद पेट में छोड़ दी पट्टी, इंफेक्शन से महिला की मौत

Wed, 13 Jul 2022 08:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Jul 2022 08:53 PM IST
सार

जींद के नागरिक अस्पताल में दिसंबर 2021 में ऑपरेशन कराया था। पुलिस को शिकायत दी गई है। हालत खराब रहने लगी तो हिसार के निजी अस्पताल में दिखाने पर पेट से पट्टी निकली।

विज्ञापन
The bandage left in the stomach of woman in the civil hospital of Jind, death due to infection
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले के गांव भकलाना निवासी एक बुजुर्ग महिला की पथरी का ऑपरेशन कराने के सात महीने बाद मौत हो गई। महिला के परिजनों का आरोप है कि जींद के सिविल अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक ने पेट में पट्टी छोड़ दी थी। इस कारण इंफेक्शन होने से उसकी मौत हुई है। परिजनों ने चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत दी है।  

विज्ञापन


गांव भकलाना निवासी अनूप ने बताया कि उसकी मां मूर्ति देवी (55) को पथरी की शिकायत थी। उसने 16 दिसंबर 2021 को अपनी मां का नागरिक अस्पताल जींद में पथरी का ऑपरेशन करवाया था। दस दिन बाद वह अपनी मां को नागरिक अस्पताल में टांके कटवाने ले गया। उस समय उसकी मां ने बताया कि उसे दर्द हो रहा है। चिकित्सक ने फिर से दवाई दे दी। लगभग 15 दिन बाद टांकों में गलन हो गई।
विज्ञापन


वह फिर मां को लेकर नागरिक अस्पताल जींद गया और चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने फिर दवाई दे दी। इसके बाद उसकी मां को लगभग एक महीने तक आराम रहा लेकिर धीरे-धीरे फिर से दर्द बढ़ने लगा। दवाई लेने पर कुछ राहत मिलती लेकिन धीरे धीरे प्रतिदिन उसकी मां के पेट में दर्द होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्द इतना बढ़ गया कि उसकी मां को उल्टी होने लगी। अनूप ने बताया कि मां की तबियत ज्यादा खराब रहने लगी तो वह चार जुलाई को अपनी मां को  हिसार के शांति देवी अस्पताल में ले गया। यहां चिकित्सकों ने जांच करके बताया कि उसकी मां के पेट में कुछ धागानुमा चीज दिखाई दे रही है। पांच जुलाई को चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया तो मां के पेट से एक छह गुणा आठ इंच की पट्टी निकली।

ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक ने बताया कि उसकी मां की आंत पूरी तरह से गल चुकी है और इंफेक्शन बहुत ज्यादा फैल गया है। अनूप ने बताया कि आठ जुलाई को उसकी मां की मौत हो गई। नौ जुलाई पोस्टमार्टम करवाया गया। उसने चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत दी है।

यह मामला संज्ञान में आया है। इस बारे में फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले पर खुद संज्ञान लिया है और मामले की जांच करवाई जाएगी। अगर शिकायत आती है तो शिकायतकर्ता को भी जांच में शामिल किया जाएगा। -डॉ. लोकवीर, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल जींद


महिला का ऑपरेशन जींद के नागरिक अस्पताल में हुआ था। इसलिए जांच का क्षेत्र जींद पुलिस का आता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही जींद पुलिस को सौंपी जाएगी। अपने बयानों में महिला के परिजनों ने महिला की मौत का कारण ऑपरेशन के दौरान पेट में पट्टी छोड़ने को बताया है। -सिकंदर, जांच अधिकारी, हिसार अर्बन एस्टेट थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed