फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Teacher of private school in Jind sent obscene video to Class 12 student

जींद में निजी स्कूल के शिक्षक का कारनामा: 12वीं की छात्रा को भेजी अश्लील वीडियो, दो के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 13 Apr 2023 03:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 13 Apr 2023 03:12 PM IST
सार

जींद से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। सफीदों के एक गांव में स्थित निजी स्कूल के शिक्षक ने छात्रा अश्लील वीडियो भेज दिया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई कर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Teacher of private school in Jind sent obscene video to Class 12 student
demo

विस्तार

जींद के सफीदों के एक गांव में स्थित निजी स्कूल में बहुत ही शर्मशार करने देने वाली घटना सामने आई है। 12वीं कक्षा में पढ़ रही एक छात्रा को शिक्षक ने अश्लील वीडियो उसके मोबाइल पर भेज दी। छात्रा ने इसकी शिकायत प्राचार्य को दी। प्राचार्य ने शिकायत पर कार्रवाई करने की बजाय छात्रा को मुंह बंद करने के लिए कहा। अब शिकायत पुलिस के पास पहुंची तो प्राचार्य व शिक्षक दोनों के खिलाफ सदर थाना सफीदों पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने कहा कि वह अपने ही गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ती है। आठ अप्रैल को सोनीपत निवासी शिक्षक ने उसके व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेज दी। शिक्षा स्कूल में अंग्रेजी विषय पढ़ाता है। वीडियो के अलावा शिक्षक ने उसे अश्लील मैसेज भी भेजे। इसकी शिकायत उसने स्कूल के प्राचार्य से की। छात्रा ने आरोप लगाया कि प्राचार्य ने शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि उसे ही मुंह बंद रखने को कहा।
विज्ञापन


शिकायत पर अंग्रेजी विषय के शिक्षक और स्कूल के प्राचार्य पर मामला दर्ज
इसके बाद छात्रा सदर थाना सफीदों में पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की शिकायत दी। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर अंग्रेजी विषय के शिक्षक और स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ अश्लील मैसेज भेजने, सहयोग करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी राजेश कुमारी ने बताया की शिक्षक ने छात्रा को अश्लील वीडियो भेजे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी शिक्षक या प्राचार्य की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed