{"_id":"61af00d4754c2e00960e4275","slug":"smuggler-of-himachal-pradesh-arrested-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: तीन किलो चरस के साथ हिमाचल प्रदेश का तस्कर काबू, जींद-कैथल में की जानी थी सप्लाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद: तीन किलो चरस के साथ हिमाचल प्रदेश का तस्कर काबू, जींद-कैथल में की जानी थी सप्लाई
Tue, 07 Dec 2021 12:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:13 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से ही चरस तस्करी के तीन मामले अदालत में विचाराधीन हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नरवाना सीआईए पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के नशा तस्कर को तीन किलोग्राम चरस के साथ काबू किया है। यह खेप जींद, कैथल व नरवाना क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।एएसपी कुलदीप सिंह के अनुसार हिमाचल प्रदेश भागोल थाना क्षेत्र के गांव करसोग निवासी तुलाराम जींद क्षेत्र में चरस की सप्लाई करने आया हुआ था। सीआईए नरवाना की एक टीम को सूचना मिलने पर एएसआई श्याम लाल के नेतृत्व में ढाकल गांव के पास नाका लगाया।
विज्ञापन
इसी दौरान सूचना के अनुसार निजी बस में सफर कर रहे आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से चरस बरामद हुई। सीआईए टीम ने मौके पर राजपत्रित अधिकारी के रूप में पंचायत राज विभाग के एसडीओ अवनेंद्र को बुलाकर उनकी हाजिरी में आरोपी की तलाशी ली तो आरोपी के बैग से चरस बरामद हुई जिसका वजन करने पर तीन किलोग्राम हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से ही चरस तस्करी के तीन मामले अदालत में विचाराधीन हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन