{"_id":"68d572985824332dc307f0d5","slug":"skeleton-of-jind-youth-missing-for-42-days-found-in-rohtak-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जींद के युवक का रोहतक में मिला कंकाल... 42 दिन से गायब था सुमित, मौके से पुलिस को और क्या मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: जींद के युवक का रोहतक में मिला कंकाल... 42 दिन से गायब था सुमित, मौके से पुलिस को और क्या मिला
Thu, 25 Sep 2025 10:19 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 25 Sep 2025 10:19 PM IST
सार
42 दिनों से लापता जींद के युवक का कंकाल मिला है। युवक का कंकाल रोहतक के गांव गांव समरगोपालपुर के पास मिला है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस टीम।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद के गांव करेला से 14 अगस्त को लापता हुए सुमित का शव 42 दिन बाद रोहतक जिले के गांव समरगोपालपुर के पास मिला है। पुलिस को सुमित का कंकाल मिला है। सुमित घर से फैक्टरी में काम करने के लिए निकला था, लेकिन वह मोनू के पास फैक्टरी के पीछे झाड़ियों में चला गया। जहां पर मोनू शराब पी रहा था। इस दौरान दोनों के बीच किसी महिला को लेकर विवाद हो गया। इसमें मोनू ने सुमित की गला दबाकर हत्या कर दी। मोनू पर पहले भी हत्या का मामला दर्ज है। वह आठ साल बाद जेल से बाहर जमानत पर आया हुआ था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुमित जिस फैक्टरी में काम करता था। उस फैक्टरी में एक महिला भी काम करती थी। इस महिला ने ही सुमित को पीजीआई रोहतक में बुलाया था। उस दौरान वहां पर मोनू भी आया था। दोनों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद मोनू समरगोपालपुर स्थित फैक्टरी के पीछे झाड़ियों में शराब पी रहा था। वहां पर सुमित भी पहुंच गया दोनों में विवाद बढ़ गया। इस दौरान मोनू ने सुमित की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सुमित की भाभी भी उसी फैक्टरी में काम करती थी। जिस महिला को लेकर विवाद हुआ वह उसकी भी जानकार थी। अब पुलिस ने मोनू की निशानदेही पर पुलिस को सुमित का कंकाल बरामद किया है। कंकाल के पास सुमित का बैग व कपड़े भी मिले हैं। जुलाना थाना प्रभारी ने बताया कि सुमित के साथ आरोपी मोनू की पहली बार मुलाकात हुई थी। इस दौरान उसने किसी बात को लेकर हुए विवाद में गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी से फिलहाल पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
यह था मामला
इस मामले में घटना के चार दिन बीतने के बाद विधायक विनेश के सामने परिजनों ने इस मामले को उठाया तो विधायक ने थाना प्रभारी से बात की तो वह संतुष्ट नहीं हुई और थाना प्रभारी पर शराब पीने के आरोप लगा दिए, हालांकि यह मामला पूरी तरह से गरमा गया था। इसके बाद परिजनों ने एसपी कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर सुमित की तलाश करवाने की मांग की। इस पर एसपी ने उस समय चार दिन का समय परिजनों से मांगा था। इसके बावजूद भी पुलिस सुमित का कोई सुराग नहीं लगा सकी। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ भी सामने नहीं आया।