{"_id":"694e929a2318a57b8c05302d","slug":"rpf-personnel-patrolling-in-jind-were-assaulted-were-abducted-and-held-hostage-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में गश्त कर रहे RPF जवानों से मारपीट: अगवा कर बंधक बनाया, चार युवक नामजद व दो अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद में गश्त कर रहे RPF जवानों से मारपीट: अगवा कर बंधक बनाया, चार युवक नामजद व दो अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Fri, 26 Dec 2025 07:20 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 26 Dec 2025 07:20 PM IST
सार
जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि आरपीएफ जींद थाने में तैनात जवान प्रवीण कुमार 24 दिसंबर को सिपाही संदीप कुमार के साथ पानीपत रेललाइन पर गश्त कर रहे थे। सुंदरपुर और लखमीरवाला गांव के बीच एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत रेललाइन पर गश्त कर रहे आरपीएफ जवानों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि संदिग्ध युवकों से पूछताछ करने पर जवानों से मारपीट की गई। एक जवान को बाइक पर अगवा कर बंधक बना लिया गया। ग्रामीणों ने बामुश्किल जवान को छुड़ाया। इस मामले में जवान की शिकायत पर मंजीत, अमित, नवदीप, साहिल के खिलाफ नामजद व दो अन्य के खिलाफ मारपीट, धमकी देने, बंधक बनाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि आरपीएफ जींद थाने में तैनात जवान प्रवीण कुमार 24 दिसंबर को सिपाही संदीप कुमार के साथ पानीपत रेललाइन पर गश्त कर रहे थे। सुंदरपुर और लखमीरवाला गांव के बीच एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। उन्होंने बाइक रुकवाकर उनसे नाम-पता पूछा तो दोनों युवक -गलौज करने लगे।
विज्ञापन
कुछ देर बाद दो बाइकों पर चार युवक और आ गए। इसके बाद सभी ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि जवानों की वर्दी तक फाड़ दी। इसके बाद संदीप का बाइक पर अपहरण कर ले गए। जब उन्होंने संदीप के मोबाइल फोन किया तो युवकों ने कॉल रिसीव की। बोले-वह सुंदरपुर गांव में हैं। जब वे सुंदरपुर गांव पहुंचे तो वहां पर भी उनको पीटा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें छुड़वाया।
विज्ञापन