फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   released 'Romeo' trains, came, pick up, rogue, police encounter, picked up seven, jind

रिहा हो रहे ‘रोमियो’ को लेने गाड़ियों में आए बदमाश, पुलिस से मुठभेड़, सात दबोचे

Fri, 17 Feb 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Fri, 17 Feb 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
released 'Romeo' trains, came, pick up, rogue, police encounter, picked up seven, jind
घायल आरोपी कुलदीप को लेकर नागरकि अस्पताल पहुंची पुलिस। - फोटो : jind
जिला जेल के सामने वीरवार देर शाम को रिहा हो रहे बदमाश को लेने आए शातिर बदमाशों व पुलिस के बीच में मुठभेड़ हो गई। जब पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें एक युवक को गोली लगी, जबकि सात बदमाशों को पुलिस ने पीछा कर काबू कर लिया। गोली लगने से घायल हुए युवक को पुलिस ने नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के अलावा 30-40 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हत्या, डकैती सहित विभिन्न मामलों में जिला जेल में बंद गांव शामलो कलां निवासी मनजीत उर्फ रोमियो वीरवार देर शाम को जमानत पर रिहा हुआ था। मनजीत को लेने के लिए क्षेत्र का गैंगस्टर गांव शामलो कलां निवासी श्रीभगवान छह-सात गाड़ियों में सवार 30-40 हथियारों से लैस बदमाशों के साथ आया हुआ था। पुलिस को इसकी भनक लग गई। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम ने मौके पर छापामारी कर दी। पुलिस को देखते ही बदमाश गाड़ियों से नीचे उतरकर गलियों से भागने लगे। पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस पर गैंगस्टर श्रीभगवान, गांव पातन बहादुरगढ़ निवासी कुलदीप ने अपने पास मौजूद असलाह से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश कुलदीप के हाथ में गोली लगी। पुलिस कार्रवाई से घबराए गैंगस्टर श्रीभगवान और कुलदीप ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक रिवाल्वर बरामद किया है। इस दौरान गलियों से भाग रहे अन्य बदमाशों का पुलिस ने पीछा किया और सात को मौके पर दबोच लिया। अन्य बदमाश गाड़ियों में सवार होकर वहां से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी
मुठभेड़ में गैंगस्टर गांव शामलो कलां निवासी श्रीभगवान, गांव सिंधवीखेड़ा निवासी प्रदीप, रोहतक निवासी अशोक, गांव बीबीपुर निवासी अशोक, गांव उगालन हिसार निवासी जोगेंद्र, गांव शामलो कलां निवासी अनिकेत, भोलू को पुलिस ने मौके से काबू किया है।

मुठभेड़ से दहशत का माहौल बना
जिला जेल के सामने गोहाना रोड पर बनी दुकानदारों में पुलिस व बदमाशों में हुई मुठभेड़ से दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम होते ही जेल के सामने गाड़ियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। जब जेल के अंदर से युवक रिहा होकर आ रहा था तो पुलिस ने इसी दौरान छापामारी कर दी।

पुलिस ने दो गाड़ियों को लिया कब्जे में 
पुलिस कार्रवाई के बाद बदमाश जेल के सामने ही दो लग्जरी गाड़ियों को छोड़कर फरार हो गए। इसमें एक गाड़ी नई थी और टैंपरेरी नंबर लगे थे। बाद में पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जेसीबी की सहायता से वहां से उठाकर अपने कब्जे में ले लिया।

कोकला गैंग से संबंध रखते हैं सभी बदमाश
पुलिस के अनुसार, जेल से रिहा होने वाला बदमाश गांव शामलो कलां निवासी मनजीत उर्फ रोमियो व श्रीभगवान शातिर बदमाश संजीव उर्फ कोकला गैंग से संबंधित है। यह गैंग जींद के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी सक्रिय है। इस गैंग के लगभग एक दर्जन से ज्यादा बदमाशों पर हत्या, रंगदारी, लूटपाट व डकैती के मामला दर्ज है।

घायल युवक पर दर्ज है पहले मामला
पुलिस के अनुसार गोली लगने से घायल हुए गांव पातन बहादुरगढ़ निवासी कुलदीप पर पहले भी जींद पुलिस के पास शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में आरोपी की जमानत हो गई थी और वह गैंगस्टर श्रीभगवान के साथ जुड़ा हुआ है। 


पुलिस को सूचना मिली थी कि जेल से एक बदमाश रिहा हो रहा है। उसको लेने के लिए गैंगस्टर श्रीभगवान सात-आठ गाडिय़ों में सवार 30-40 बदमाशों के साथ हथियारों से लैस होकर आया हुआ है। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की थी, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो कुलदीप नाम के युवक को गोली लगी। इस मामले में सात बदमाशों को काबू किया गया है। मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। 
कप्तान सिंह, डीएसपी सिटी जींद 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed