{"_id":"635069085f737d672b1c446e","slug":"rape-and-molestation-of-minor-in-jind-case-registered-against-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म, दो अन्य युवकों ने की छेड़छाड़, तीनों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद: नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म, दो अन्य युवकों ने की छेड़छाड़, तीनों के खिलाफ मामला दर्ज
Thu, 20 Oct 2022 02:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 20 Oct 2022 02:46 AM IST
सार
दुष्कर्म करने, छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद शहर थाना के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने उसकी ही कॉलेनी के तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कॉलोनी निवासी किशोरी ने बताया कि वह दसवीं कक्षा की छात्रा है। किशोरी ने आरोप लगाया कि 16 सितंबर दोपहर को वह घर की तरफ जा रही थी। इस दौरान एक युवक उसे जबरदस्ती अपने घर ले गया। जहां पर उसको कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया।
विज्ञापन
बेसुध अवस्था में एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा दो अन्य युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना की जांच अधिकारी एसआई प्रेम कुमारी ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर तीन युवकों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन